फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल टूटा तो जश्न मनाओ', ब्रेकअप को लेकर क्यों जेनिफर लोपेज ने दी अनोखी सलाह? बयान हो रहा जमकर वायरल

Wed, 01 Jul 2026 07:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jennifer Lopez: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने हाल ही में ब्रेकअप को लेकर एक अलग सोच साझा की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि लोगों को ब्रेकअप पर दुखी होने के बजाय उसे सेलिब्रेट करना चाहिए।

सबसे ज्यादा ग्रोथ मुझे दिल टूटने के बाद ही मिली  

विज्ञापन

अपनी नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘ऑफिस रोमांस’ के रिलीज के बाद जेनिफर ने बताया कि उन्होंने अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के ब्रेकअप को एक नए मौके की तरह देखना सीख लिया है।उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी में सबसे ज्यादा ग्रोथ मुझे दिल टूटने के बाद ही मिली है- चाहे वो प्यार हो या काम से जुड़ा कोई झटका।’

Trending Videos

रॉयल वेडिंग में आएंगी जेनिफर लोपेज - फोटो : अमर उजाला

ब्रेकअप एक नई शुरुआत का मौका होता है
जेनिफर ने यह भी बताया कि ब्रेकअप इंसान को खुद के बारे में सोचने का मौका देता है। उन्होंने कहा, ‘यही वो समय होता है जब आप खुद से सवाल करते हैं- क्या हुआ, क्यों हुआ, और मैं क्या बेहतर कर सकता था। इसी से आप खुद को बदलते हैं।’

56 साल की जेनिफर लोपेज का पिछले साल अपने चौथे पति बेन एफ्लेक से तलाक हो गया था। इसके बावजूद वह मानती हैं कि हर ब्रेकअप एक नई शुरुआत का मौका होता है। उन्होंने कहा, ‘हमें ब्रेकअप पर पार्टी करनी चाहिए। लोगों को कहना चाहिए- तुम्हारा ब्रेकअप हो गया? बधाई हो! क्योंकि पहला, आपने एक फैसला लिया। दूसरा, शायद वो सभी के लिए सही फैसला था।’

विज्ञापन

न एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : एक्स

जेनिफर लोपेज की लव लाइफ के बारे में 
फिलहाल जेनिफर सिंगल हैं, लेकिन खबरें हैं कि वह अपने को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन को डेट कर रही हैं।

अगर उनकी लव लाइफ की बात करें, तो जेनिफर ने अब तक चार शादियां की हैं। उनकी पहली शादी ओजानी नोआ से 1997 में हुई थी, जो 1998 में खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने 2001 में क्रिस जुड से शादी की, जो 2003 तक चली। फिर 2004 में उन्होंने मार्क एंथनी से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे मैक्स और एम्मे हैं। दोनों का 2014 में तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें- 5 हजार में करते थे परफॉर्म, इलाज करवाने के नहीं होते थे पैसे; दिलजीत ने याद किए संघर्ष भरे दिन; सब रह गए हैरान

इसके बाद जेनिफर ने एलेक्स रोड्रिगेज से सगाई की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। उसी साल उन्होंने फिर से बेन एफ्लेक के साथ रिश्ता शुरू किया, 2022 में शादी की और 2024 में उनका तलाक हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें