फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Lopez: टूर कैंसिल करने के बाद फूट-फूट कर रोईं जेनिफर लोपेज, बोलीं- बच्चों के लिया ये मुश्किल फैसला

Sun, 10 Nov 2024 02:22 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने मई में अपना एक टूर कैंसिल कर दिया था, इसके बाद वे फूट-फूटकर रोईं। इस बात के पीछे की वजह जेनिफर ने बताई है।
विज्ञापन
जेनिफर लोपेज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने हाल ही में अपने एक टूर को कैंसिल किए जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ये उनके लिए बहुत ही कठिन निर्णय था क्योंकि वे अपने बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताना चाहती थीं। हालांकि, ये निर्णय उन्हें बहुत दुखी कर गया। टूर कैंसल करने के बाद वे कार में बैठकर बहुत रोईं थीं।
विज्ञापन

बच्चों के साथ रहने के लिए कैंसिल किया टूर
एक चैट शो के दौरान जेनिफर लोपेज ने बताया कि उन्होंने गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ समय बिताने का निश्चय किया। उन्हें लगता है कि यह अब तक का सबसे अच्छा फैसला था लेकिन बहुत कठिन भी। जब भी ऐसी कोई बात सामने आती है, तो मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगती हूं।

जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम @jlo
ऐसा फैसला लेकर रोने लगीं थी जेनिफर लोपेज
जेनिफर लोपेज ने कहा, "मैंने ये फैसला लेने के बाद तुरंत रोना शुरू कर दिया। मैं कार में बैठ गई और सचमुच रो पड़ी। ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए इसे रद्द करना बहुत मुश्किल है। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया"।
 

Jennifer-Ben: तलाक के बजाय मामला सुलझाना चाहती थीं जेनिफर, बेन के साथ खरीदे 500 करोड़ के घर में नहीं लग रहा मन

मई में कैंसिल किया था टूर
अपने टूर को जेनिफर ने मई में कैंसिल किया था, इसकी घोषणा उन्होंने एक न्यूज लेटर के जरिए की थी। उन्होंने लिखा, ये फैसला कठिन है लेकिन जरूरी भी। मैं वादा करती हूं इसकी भरपाई करूंगी। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।
 

Jennifer-Ben: जेनिफर की 'अनस्टॉपेबल' का हुआ प्रीमियर, बेन ने की है प्रोड्यूस, निर्देशक ने बताया सेट का माहौल

विज्ञापन

पति से तलाक का लिया फैसला
जेनिफर लोपेज ने इसी साल पति बेन एफ्लेक से तलाक की अर्जी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 अगस्त को जेनिफर लोपेज ने एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। दोनों के आधिकारिक तौर पर अलग होने की तारीख 26 अप्रैल बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें