फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Lawrence: जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी के घर गूंजी किलकारियां, पहली बार बने माता-पिता

Thu, 24 Feb 2022 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। जेनिफर ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
जेनिफर लॉरेंस और कुक मारोनी ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत कर दिया है - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस एक जाना-माना नाम हैं। वह अपने एक्शन सीन्स और एक्टिंग टैंलेट के बल पर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन में एक नए रोल में कदम रखा है। जेनिफर और उनके पति कुक मारोनी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। जेनिफर ने प्रेग्नेंट होने की पुष्टि पिछले साल सितंबर में की थी। 

विज्ञापन


पब्लिक रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस ने लॉस एंजेलिस में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बच्चा लड़का है या लड़की।

एक फैन ने ट्विटर पर एक जीआइएफ शेयर कर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, "जेनिफर लॉरेंस अब मां बन गई हैं।" 

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनिफर लॉरेंस ने कुक मारोनी से साल 2019 अक्टूबर में शादी की थी। कुक मारोनी आर्ट गैलरी के मालिक हैं। पेज सिक्स ने जून 2018 में जेनिफर और कुक के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। इन दोनों का यह पहला बच्चा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें