फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर जमकर भड़कीं जेनिफर एनिस्टन, बोलीं- 'कयास लगाना बंद करिए'

Sat, 04 Aug 2018 10:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेनिफर एनिस्टन
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन ने अपनी लव लाइफ और प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर जमकर भड़ास निकाली है। जेनिफर इस साल की शुरुआत में ही अपने पति जस्टिन थेरॉक्स से अलग हुईं। जिस पर उनका कहना है कि उनका दिल नहीं टूटा है। लोगों को कयास लगाने बंद कर देने चाहिए कि जेनिफर किसी पुरुष के साथ रहना नहीं चाहती या वह एक सेल्फिश इंसान है या फिर कि मैं एक बेबी नहीं चाहती।
विज्ञापन


इससे पहले एक इंटरव्यू में 49 वर्षीय जेनिफर ने कहा था कि मीडिया को फीमेल स्टार्स के बारे में इस तरह महिला विरोधी स्टोरी से बचना चाहिए। यह बहुत बकवास है कि मेरे लिए मेरा करियर ही सब कुछ है इसलिए मैं किसी रिश्ते से नहीं बंधना चाहती। बता दें कि जेनिफर और थेरॉक्स करीब 2 साल साथ रहे और उसके बाद अलग होने का फैसला किया।

जेनिफर ने आगे कहा कि सबसे पहले मैं बता दूं कि मेरा दिल नहीं टूटा है और दूसरी बात इस तरह के कयास लगाने बंद करिए। आप में से किसी को नहीं पता कि असल में हुआ क्या है। एक महिला पर मां बनने का दबाव होता है अगर ऐसा नहीं होता है तब उस पर बयानबाजियां शुरू हो जाती हैं। गौरतलब है कि जस्टिन थेरॉक्स से शादी से पहले जेनिफर ने ब्रैड पिट से शादी की थी। दोनों साल 2000 से लेकर 2005 तक साथ में रहे, उसके बाद तलाक ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें