फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: ली फिएरो और जे बेनेडिक्ट का निधन

Tue, 07 Apr 2020 12:33 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jay Benedict and Lee Fierro - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूरे विश्व में कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है।  इस वायरस से अब तक 72 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब दो और हॉलीवुड सितारे भी कोरोना का शिकार हो गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ली फिएरो (Lee Fierro) और अभिनेता जे बेनेडिक्ट (Jay Benedict) का निधन हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की सुपरहिट फिल्म जॉस (Jaws) में काम कर चुकीं 91 वर्षीय अभिनेत्री ली फिएरो का कोरोना वायरस की जटिलताओं के चलते निधन हो गया है।  बता दें कि ली फिएरो ने फिल्मों के अलावा आइलैंड थियेटर वर्कशॉप में 25 साल बतौर डायरेक्टर और मेंटोर काम किया है। गौरतलब है कि फिएरो के पांच बच्चे हैं और सात पोते-पोतियां भी हैं।



अभिनेत्री ली फिएरो के अलावा हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जे बेनेडिक्ट ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। 68 वर्षीय जे ने कई फिल्मो में अपना दमखम दिखाया था। जे की हिट सुपरहिट लिस्ट में 1986 में रिलीज हुई 'एलियन्स' और 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'द डार्क नाइट राइजिस' शामिल है। फिल्मों के अलावा जे टीवी की दुनिया में भी काम कर चुके थे।
विज्ञापन




इन दोनों ही सितारों के निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। याद दिला दें कि आज ही खबर सामने आई थी कि अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन (Honor Blackman) ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि 94 वर्षीय ब्लैकमैन के निधन का कारण कोरोना वायरस नहीं था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें