जापानी अभिनेता हरुमा मिउरा (Haruma Miura Death) का निधन हो गया है। वह 30 साल के थे। हरुमा मिउरा को टोक्यो स्थित उनके मिनाटो वार्ड अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाया गया। अभिनेता हरुमा मिउरा को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हरुमा ने आत्महत्या की है। क्योंकि उनके कमरे में एक सुसाइड नोट पाया गया है।
खबरों की मानें तो हारुमा के मैनेजर को सबसे पहले उनकी मौत की खबर मिली। हरुमा मिउरा से काम के सिलसिले में मैनेजर उनके घर गए और जहां जाकर उनकी मौत की जानकारी मिली।
जापान टाइम्स और क्योदो न्यूज ने हरुमा मिउरा की मौत की पुष्टि की है और उनकी मौत पीछे के कारण पर संदेह है।
टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हरुमा मिउरा को खासतौर पर एडवेंचर ड्रामा अटैक में एरेन जेगर की भूमिका के लिए जाना जाता है।
हरुमा मिउरा ने इमा एई नी युकीमासू( Ima ai ni yukimasu), अनफेयर (Miniseries) द लास्ट सिंड्रेला, नेवर लेट मी गो, एडल्ट स्कूल, डाइंग आई और टू वीक जैस कई टीवी शोज किए थे।