फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jane Birkin: मशहूर ब्रिटिश-फ्रांसीसी अभिनेत्री जेन बिर्किन का निधन, 76 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 16 Jul 2023 09:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेन के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सितारों से लेकर फैंस तक सभी उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेन बिर्किन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। मशहूर ब्रिटिश-फ्रांसीसी अभिनेत्री जेन बिर्किन का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जेन बिर्किन न केवल एक मशहूर अभिनेत्री थीं, बल्कि वह एक जानी-मानी सिंगर और फैशन आइकन भी थीं। रिपोर्ट की मानें तो, जेन को उनके केयरटेकर ने उनके घर पर मृत पाया। निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

इन फिल्मों में काम कर बनाई जगह
मेरिलबोन लंदन में जन्मी जेन अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय थीं। अभिनेत्री ने 'डेथ ऑन द नाइल', 'इविल अंडर द सन' और 'द स्विमिंग पूल' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। जेन, द हर्मीस बिर्किन डिजाइनर हैंडबैग को अपना नाम देने के लिए भी प्रसिद्ध हैं। जेन की एक बेटी भी हैं, जिनका नाम चार्लोट गेन्सबर्ग है। वह भी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बन गई हैं।
Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' में काम करेंगी 'पुष्पा' की बेटी? जानें किस किरदार में नजर आएंगी अल्लू अरहा
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक में फैंस
जेन के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सितारों से लेकर फैंस तक सभी उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं। जैसे ही जेन के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आई, वैसे ही उनके फैंस ने शोक संदेश पोस्ट करना शुरू कर दिया और दुख जताया। 
Kusha Kapila: दीपिका संग फोटो साझा करने पर कुशा हुईं ट्रोल, 'फेम डिगर' कहे जाने पर यूट्यूबर ने दिया करारा जवाब



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें