फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी स्टूडियोज में बड़ा बदलाव: जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने दिया इस्तीफा, मार्वल के जेरेमी लेचम बने नए जिम्मेदार

Tue, 10 Nov 2026 01:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • डीसी स्टूडियोज के सीईओ और चेयरपर्सन ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 
  •  जेम्स गन और पीटर सफ्रान अब स्टूडियो के आगामी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं होगें। 
  •  उनकी जगह मार्वल के दिग्गज जेरेमी लॅचम लेंगे। 
विज्ञापन
जेम्स गन और पीटर सफ्रान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर डीसी स्टूडियोज में बड़ा बदलाव हुआ है। जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने स्टूडियो के चेयरपर्सन और सीईओ का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह मार्वल स्टूडियोज के पुराने साथी लेगें। मार्वल स्टूडियो के जेरेमी लॅचम को नई जिम्मेदारी मिली है।

 डीसी छोड़ने पर क्या बोले जेम्स और पीटर?

विज्ञापन

बीते दिनों डीसी स्टूडियोज से रिजाइन करने के बाद जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने वैरायटी को बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘चार साल पहले, हमने डीसी को एक क्रिएटिव सोच के तहत एकजुट करने का बीड़ा उठाया था. उस समय हमने 'सुपरमैन' को डीसी के दिल में वापस लाने में मदद की। इसके साथ ही 'पीसमेकर', 'क्रीचर कमांडोज', 'लैंटर्न्स' और 'क्लेफेस' के जरिए फिल्मों और टेलीविजन में नए दरवाजे खोले और नई कहानियां दर्शकों तक पहुंचाईं। हमें उस पूरी टीम पर बेहद गर्व है, जिसने हमारे इस लक्ष्य को हकीकत में बदला। इसमें वो सभी कलाकार, क्रू मेंबर्स और अधिकारी शामिल हैं, जिनके साथ हमें काम करने का मौका मिला। जेरेमी के साथ मार्वल में काम करने के समय से ही हमारा अच्छा क्रिएटिव रिश्ता रहा है।’

Trending Videos

डीसी स्टूडियो का लोगो और जेम्स गन - फोटो : इंस्टाग्राम @jamesgunn

अगले कदम के लिए हैं उत्साहित 
आगे अपनी बातचीत में जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने सम्मिलित बयान में कहा, ‘हम अब उस काम पर वापस लौटने के लिए उत्साहित हैं, जिसने हमें सबसे पहले इस इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित किया था। यानी अपनी पसंदीदा कहानियां सुनाना। इसमें 'मैन ऑफ टुमॉरो' में क्लार्क और लेक्स की कहानी का अगला चैप्टर भी शामिल है।' 

विज्ञापन

जेम्स गन, सुपरमैन का लोगो - फोटो : इंस्टाग्राम@jamesgunn

डीसी के पुराने प्रोजेक्टस मै होगी मौजूदगी
हालांकि जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने डीसी स्टूडियोज छोड़ दिया है। मगर फिर भी डीसी के पुराने प्रोजेक्ट्स के लिए दोनों अब भी काम करेंगे। 2027 में रिलीज होने वाली फिल्म 'सुपरमैन: मैन ऑफ टुमॉरो' की लेखन और निर्देशन जेम्स गन ही करेंगे। वहीं 2028 में  रॉबर्ट पैटिन्सन की फिल्म 'द बैटमैन: पार्ट 2' भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें