जेम्स बॉन्ड
- फोटो : Twitter
ब्रिटेन में अब यह फिल्म 12 नंवबर, 2020 को रिलीज की जाएगी। वहीं, भारत समेत पूरी दुनिया में इस फिल्म को 25 नंवबर, 2020 को रिलीज किए जाने की बात कही गई है। पिछली चार फिल्मों की कमाई में 70 फीसदी हिस्सा अमेरिका के बाहर का रहा है। ऐसे में इस वक्त फिल्म को रिलीज करना कलेक्शन को प्रभावित करने जैसा हो सकता है क्योंकि कोरोनावायरस के चलते इटली, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में सिनेमाघर बंद हो चुके हैं।