फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेम्स बॉन्ड' एक्टर डेनियल क्रेग बने दूसरे बेटी के पिता

Tue, 04 Sep 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'जेम्स बॉन्ड 007' सीरीज में अपनी एक्टिंग और एक्शन से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हॉलीवुड एक्टर डेनियल क्रेग दूसरे बेटी के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रेचल वाइस ने हाल ही में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। डेनियल क्रिग के पिता बनने की जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने दी है। बीते अप्रैल को रेचल वाइस ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि डेनियल क्रिग और रेचल वाइस ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2011 में शादी की थी। शादी के सात साल बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। गौरतलब है कि डेनियल क्रिग को अपनी पिछली पत्नी फिओल लाउडॉन से 26 साल की बेटी है वहीं रेचल वाइस को अपने पिछले पति और डायरेक्टर डैरेन अरोनोफ्स्की से 12 साल का बेटा है। 

वहीं बात करें इन स्टार कपल की फिल्मों की तो डेनियल क्रिग इन दिनों 'जेम्स बॉन्ड 007' सीरीज की अपकमिंग फिल्म 'बॉन्ड 25' को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा रेचल वाइस रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'डिसबीडीअन्स' में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें