फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम्स बॉन्ड की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का रिलीज हुआ मोशन पोस्टर

Wed, 21 Aug 2019 02:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
James Bond - फोटो : twitter
विज्ञापन
एमआई 6 के दुनिया भर में मशहूर जासूस 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं कहानी बड़े परदे पर अगले साल अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में उतरेगी। इसके साथ ही इस फिल्म के नाम को लेकर चला आ रहा सस्पेंस भी खत्म हो गया है। फिल्म के नाम के साथ इसका टीजर बुधवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


'जेम्स बॉन्ड' फ्रैंचाइजी की 25वीं फिल्म और डैनियल क्रेग की आखिरी 'बॉन्ड' फिल्म के टाइटल को लेकर इस किरदार के प्रशंसकों में काफी बेकरारी रही है। 'बॉन्ड' फ्रैंचाइजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर बुधवार को फिल्म का 30 सेकेंड का टीजर जारी किया है। इस टीजर में ही फिल्म के नाम का खुलासा होता है। 'बॉन्ड' सीरीज की 25 वीं फिल्म का नाम होगा, 'नो टाइम टू डाई'। 
 

फिल्म 'नो टाइम टू डाई' ब्रिटेन में 3 अप्रैल को और अमेरिका में 8 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की भारत रिलीज भी 3 अप्रैल को ही होने की उम्मीद जताई जा रही है। 'बॉन्ड' सीरीज की फिल्मों का भारत में शुरू से बड़ा बाजार रहा है और तकरीबन सारी 'बॉन्ड' फिल्में भारत में ब्रिटेन में इन फिल्मों की रिलीज के साथ ही होती रही हैं। 
विज्ञापन


जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी की इस 25वीं फिल्म एमआई 6 के एजेंट 007 से रिटायर हो चुके बॉन्ड को फिर से ड्यूटी पर बुलाया जाता है। यहां उसकी मुलाकात होती है एक नई एजेंट से जिसे उसका कोड नेम 007 दिया जा चुका है। फिल्म की कहानी एक मशहूर वैज्ञानिक के अपहरण की गुत्थी सुलझाते नजर आएगी।

फिल्म का नाम 'नो टाइम टू डाई' रखने को लेकर भी फिल्ममेकर्स के बीच काफी चर्चाएं होती रही हैं। फिल्म का ये नाम दरअसल इसके पहले निर्देशक डैनी बॉयल ही लेकर आए थे। बाद में उनकी जगह कैरी फुकुनागा ने फिल्म का निर्देशन संभाला है पर नाम वही रखा गया जो डैनी बॉयल ने सुझाया था। फिल्म में लीड किरदार निभा रहे डैनियल क्रेग और लाशना लिंच के अलावा जेफ्री राइट, रामी मलेक, ली सिडक्स, एना डे आर्म्स, रोरी किन्नीयर, डेविड डेन्सिक और रॉल्फ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें