फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयर्स मोर्गन की वजह से आत्महत्या करने जा रही थीं एक्ट्रेस जमीला जमील

Thu, 11 Mar 2021 12:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जमीला जमील - फोटो : Instagram
विज्ञापन

ब्रिटेन के पत्रकार और टीवी प्रेजेंटर पियर्स मोर्गन को मेगन मर्केल के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आईटीवी का शो 'गुड मॉर्निंग ब्रिटेन' छोड़ना पड़ा है। अब उनपर अभिनेत्री जमीला जमील ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। जमीला का कहना है कि पियर्स मोर्गन की वजह से वह लगभग खुद को मार डालना चाहती थीं। 

विज्ञापन


जमीला जमील ने कहा है कि एक समय ऐसा था जब मोर्गन की टिप्पणियों से उनकी मानसिक स्थिति पर असर हुआ था। उन्होंने ट्वीट किया, "फरवरी (2020) में मेरे खिलाफ मोर्गन के झूठ और नफरत भरे अभियान के कारण मैंने लगभग खुद को मार डाला था। मैं खुश हूं कि आज मैं किन्हीं कारणों से जिंदा हूं।''

बता दें जमीला ने कुछ दिनों पहले भारत में चल रहे किसान आंदलोन पर भी ट्वीट किया था। जमीला जमील ने अपने पोस्ट में बताया था कि इंस्टाग्राम पर उन्हें रेप और डेथ की भी धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


जमीला जमील ने लिखा था, 'मैं आशा करती हूं आप पुरुषों को भी ऐसे मुद्दे पर बोलने को लेकर इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करते होंगे। इसे पढ़ रहे उन सभी लोगों से आखिर में मैं यही कहना चाहती हूं, जो कृपया जो कुछ भी हो रहा है उसके बारे में पढ़ें।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें