एक्शन फिल्मों का क्रेज हर वर्ग के दर्शकों को होता है। रोमांस-कॉमेडी से इतर जिन लोगों को एक्शन फिल्मों का शौक होता है कि वह हॉलीवुड का रुख करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी एक्शन फिल्मों से दर्शकों के दिलों में इस कदर रच-बस गए हैं कि लोग उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। हम बात कर रहे हैं जेक गिलेनहाल की। अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास अवसर पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।
ऐसा है फैमिली बैकग्राउंड
जेक गिलेनहाल का जन्म 19 दिसंबर 1980 में हुआ था। वह हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता में से एक हैं, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बचपन में 'सिटी स्लिकेर' से की थी। यही नहीं, अभिनेता का परिवार भी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। जेक के पिता स्टेफेन गिलेनहाल फेमस निर्देशक हैं और उनकी माता नाओमी फोनेर स्किप्ट राइटर है। जेक ने खुद के दम पर अपनी पहचान बना ली है।
ज्यादातर फिल्में की पिता ने निर्देशित
1990 के दशक से, जेक गिलेनहाल डोनी डार्को, द डे आफ्टर टुमॉरो और जारहेड जैसी विभिन्न फिल्मों में एक प्रमुख अभिनेता रहे हैं। उन्होंने 1991 की कॉमेडी सिटी स्लीकर्स में बिली क्रिस्टल के बेटे के रूप में अपनी बड़ी स्क्रीन यात्रा शुरू की और बाद में अक्टूबर स्काई में अपनी भूमिका के बाद पहचान हासिल की। जैक की ज्यादातर फिल्में उनके पिता ने निर्देशित की है।
एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं अभिनेता
जेक अपनी फेमस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसमें अक्तूबर स्काई, ब्रोकबैक माउंटेन , प्रिंस ऑफ पर्शिया , लव एंड अदर ड्रग्स, नाईट क्रॉलर, नोक्टर्नल एनिमल्स जैसी बेहतरीन फिल्म में शानदार अभिनय किया हैं । बता दें कि जेक जिलेनहाल की फिल्म 'रोड हाउस' अमेजन की सबसे बड़ी लॉन्च बनी थी। इस फिल्म को 50 मिलियन दर्शकों ने देखा था। वही, अभिनेता को आज भी उनकी फिल्म अक्तूबर स्काई के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने होमर हिकम के रूप में शानदार प्रदर्शन किया, जो गरीबी को मात देकर नासा में इंजीनियर बन जाता है।