फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकी चैन ने नानसुन को दी श्रद्धांजलि, साझा की तस्वीरें; लिखा- 'इंडस्ट्री ने एक और दिग्गज हस्ती को खो दिया'

Tue, 14 Jul 2026 02:25 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Chan Tribute Nansun Shi: मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता और फिल्म निर्माता जैकी चैन को फिल्म निर्माता नानसुन शी के निधन का गहरा सदमा लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपना दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
जैकी चैन और नानसुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगकांग की मशहूर फिल्म निर्माता नानसुन शी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थीं और उन्होंने 13 जुलाई को अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जैकी चैन ने फिल्म निर्माता नानसुन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन

जैकी चैन का भावुक पोस्ट
जैकी चैन ने इंस्टाग्राम पर नानसुन शी के साथ अपनी दो पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इन तस्वीरों के साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा, 'नानसुन शी के जाने की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक और बड़ा सितारा खो दिया है।'
 


जैकी ने आगे लिखा, 'वह एक बेहद ईमानदार और जुनूनी इंसान थीं। बड़ी बहन नानसुन, आपकी आत्मा को शांति मिले। हम आपको हमेशा याद रखेंगे।'

क्या एक साथ काम कर चुके हैं जैकी और नानसुन?
जैकी चैन और नानसुन शी ने कभी किसी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया था, लेकिन दोनों के बीच कई साल से गहरा रिश्ता और सम्मान था। जैकी चैन के अलावा, एक और बड़े एक्शन स्टार डॉनी येन ने भी सोशल मीडिया पर नानसुन शी के निधन पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

जैकी चैन और नानसुन - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन थीं नानसुन शी?
नानसुन शी हांगकांग की एक बेहद प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थीं। उन्होंने 'फिल्म वर्कशॉप' नाम की मशहूर कंपनी की शुरुआत की थी। उन्हें 'इन्फर्नल अफेयर्स', 'ए बेटर टुमॉरो' और 'डिटेक्टिव डी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन ने 'गोलमाल' के 20 साल पूरे होने का मनाया जश्न, साझा किए मोशन पोस्टर; लिखा- 'मजा अभी भी बेहिसाब...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें