फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आईटी चैप्टर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल, फैंस दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 10 May 2019 03:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
it chapter 2 - फोटो : social media
विज्ञापन
वार्नर ब्रदर्स की सुपरहिट और चर्चित फिल्म आईटी का चैप्टर 2 यानी सीक्वल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का पहला भाग आईटी के नाम से साल 2017 में रिलीज हुआ था। दर्शकों ने आईटी को काफी पसंद किया है। इस फिल्म की कहानी एक डैरी नाम के शहर की है जिसमें एक जोकर शहर में मौजूद बच्चों को गायब कर देता है।
विज्ञापन


आईटी के पहले भाग में जहां फिल्म के सभी किरदारों का बचपन दिखाया गया है वहीं चैप्टर 2 में ये सारे किरदार बड़े हो चुके हैं फिल्म की कहानी 27 साल बाद की दिखाई जाएगी। आईटी चैप्टर 2 में जेसिका चैस्टेन, जेम्स मैकएवॉय और बिल हैडर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 

 

 



आईटी चैप्टर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं दर्शक ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग ढंग से अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि आईटी चैप्टर 2 का निर्देशन  Andrés Muschietti ने किया है। ये फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें