फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tsahi Halevi: इस्राइल के स्टार त्साही हलेवी ने बॉलीवुड गाने पर किया डांस, इंडिया को दिया खास ट्रिब्यूट

Sun, 19 Jul 2026 09:39 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tsahi Halevi: ‘फौदा’ के पॉपुलर स्टार त्साही हलेवी एक बार फिर भारत के लिए अपना प्यार दिखाते नजर आए। उन्होंने अपने परफॉर्मेंस में इंडिया को भी खास ट्रिब्यूट दिया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
त्साही हलेवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘फौदा’ के इस मशहूर स्टार त्साही ने इस्राइल के पॉपुलर डांस शो ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ में बॉलीवुड गाने ‘मुंडियां तो बचके रही’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जो अब चर्चाओं मेंं आ गई है। 

इंडिया को खास ट्रिब्यूट

विज्ञापन

त्साही ने बताया कि ये परफॉर्मेंस उन्होंने भारत, उसकी संस्कृति और बॉलीवुड को ट्रिब्यूट देने के लिए किया। उन्होंने कहा कि भारत में काम करने और लोगों से मिलने का उनका अनुभव बेहद खास रहा।

शो में पहुंचे भारतीय राजदूत
इस खास मौके पर इस्राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह भी शो में मौजूद रहे। उन्होंने त्साही की तारीफ करते हुए कहा कि ‘आप दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई फिल्म देख रहे हों। आप भारत और इस्राइल के बीच एक सांस्कृतिक पुल हैं।’

बॉलीवुड से खास कनेक्शन
त्साही हलेवी पहले भी बॉलीवुड फिल्म ‘अकेली’ में काम कर चुके हैं। भारत यात्रा के दौरान उन्होंने कई बॉलीवुड गाने भी गाए थे। शो में उन्होंने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाकर सबको चौंका दिया।

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने उठाया वीकएंड का पूरा फायदा, जानें बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन

भारत-इजरायल के रिश्ते होंगे और मजबूत
त्साही ने कहा कि वो चाहते हैं कि भारत और इस्राइल के बीच रिश्ते और मजबूत हों और भविष्य में उन्हें फिर किसी इंडियन फिल्म में काम करने का मौका मिले।

वहीं, दोनों देशों के बीच फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सहयोग बढ़ाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। हाल ही में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक डेलिगेशन इस्राइल गया था, जहां जॉइंट फिल्म प्रोजेक्ट्स और शूटिंग के नए मौके पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें