‘एवेंजर्स’ और मार्वल स्टूडिया के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो 'आयरन मैन' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। आयरन मैन का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर का आयरन मैन सूट चोरी हो गया है।
लॉस एंजेलिस की पुलिस ने इस चोरी की खबर की पुष्टि की है। साल 2008 में बनी ‘आयरन मैन’ फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने जो गोल्ड एंड रेड सूट चुरा लिया गया है।
खबरों की मानें तो मंगलवार को स्टोरेज फेसेलिटी में इसे गायब पाया गया। पुलिस इस आइकॉनिक आयरन मैन सूट को तलाशने में जुटी है। पुलिस डिटेक्टिव की भी मदद ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुए सूट की कीमत 325,000 डॉलर (करीब 2.17 करोड़ रुपये) है।
बता दें कि पहली बार आयरन मैन के रूप में नजर आए रॉबर्ट डाउनी ने 10 साल पहले इस सूट को पहना था। 2008 में डाउनी ने आयरन मैन फिल्म में टाइटल रोल किया था।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर हाल ही में रिलीज हुई अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में नजर आए है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। भारत में फिल्म 'अवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर' केवल 12 दिन में ही 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। दर्शकों में इस फिल्म के लिए खास उत्साह देखने को मिल रहा है।