फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी गायिका और चार साथियों को मारे गए 74 कोड़े: बिना हिजाब परफॉर्म करने पर मिली थी सजा, जानें पूरा मामला

Tue, 24 Nov 2026 10:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • गायिका अहमदी और उनके साथियों को ईरानी सरकार ने सजा दी है।
  • उन्होंने खुली जगह पर बिना हिजाब के अपने चार साथियों के साथ परफॉर्म किया था।
  • अहमदी को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अहमदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में एक जानी-मानी गायिका और उनकी टीम के चार सदस्य चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी को दर्जनों कोड़े मारे गए हैं। यह मामला एक ऐसी परफॉरमेंस से जुड़ा है, जिसे यूट्यूब पर दस लाख से ज्यादा बार देखा गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

कलाकारों को कितने कोड़े मारे गए?
गायिका अहमदी के वकील मुस्तफा नीली के मुताबिक उन्हें और उनके चार साथियों को 74-74 कोड़े मारे गए। 29 वर्षीय परस्तू अहमदी को उनके चार संगीतकारों और क्रू के चार सदस्यों के साथ यह सजा जून में सुनाई गई थी। यह सजा दिसंबर 2024 में ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक कॉन्सर्ट के लिए दी गई थी। अहमदी को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था।

अहमदी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में क्या था?
वीडियो में एक पारंपरिक 'कारवां सराय' परिसर में कम रोशनी वाले मंच पर अहमदी कुछ दुख भरे गीत गाती नजर आ रही हैं। मंच पर सजावट के नाम पर केवल एक बड़ा कालीन बिछा हुआ था। इस परफॉरमेंस में संगीतकारों ने काले कपड़े पहने थे, जबकि अहमदी ने बिना आस्तीन वाला लंबा गाउन पहना था और गहरे लाल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। यह ईरान के उन प्रतिबंधों के खिलाफ था, जहां महिलाओं के सार्वजनिक रूप से गाने पर रोक है।

अहमदी - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदी पर लगा नियमों का उल्लंघन का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में महिलाओं के लिए शालीन कपड़े पहनना और सिर पर स्कार्फ (हिजाब) रखना अनिवार्य है। अहमदी बिना स्कार्फ के और पुरुष संगीतकारों के साथ परफॉर्म करती दिखीं, जो ईरान के नियमों से बिल्कुल अलग था। अहमदी और उनकी टीम पर सार्वजनिक शालीनता को ठेस पहुंचाने और अश्लील व भद्दे कंटेंट को बनाने, प्रसारित करने और प्रकाशित करने में शामिल होने के आरोप में मुकदमा चलाया गया था।
विज्ञापन

संगठन ने की थी अपील
अक्तूबर में एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपील के बाद भी इस सजा को बरकरार रखे जाने का विरोध किया था और ईरानी अधिकारियों से आग्रह किया था कि वे कोड़े मारने की सजा देने की अपनी योजनाओं को छोड़ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें