फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indiana Jones 5: इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Fri, 02 Dec 2022 04:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने 'इंडियाना जोन्स 5' का नया पोस्टर और धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी फिल्म 'इंडियाना जोन्स' के फैंस विदेश में ही नहीं भारत में भी भरपूर मात्रा में हैं। लुकास फिल्म्स के तहत बनने वाली इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए आज वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने 'इंडियाना जोन्स 5' का नया पोस्टर और धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

विज्ञापन

डिज्नी ने हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी 'इंडियाना जोन्स' की पांचवीं किस्त 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' का आज टीजर ट्रेलर और पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में एक बार फिर मशहूर अभिनेता  हैरिसन फोर्ड आर्कलाजिस्ट के रूप में लौट रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जेम्स मैंगोल्ड ने किया है। जारी किए गए पोस्टर में हैरिसन फोर्ड अपने पुराने अंदाज में हैट पहने दिखाई दे रहे हैं। काओबॉय हैट और जैकेट पहने हैरिसन फोर्ड लोगों को पुरानी फिल्मों की याद दिला रहे हैं। 
Bollywood Celebs: शाहरुख खान से लेकर अली फजल तक, बी टाउन के ये सितारे कर चुके हैं उमराह और हज

लगभग डेढ़ मिनट के टीजर ट्रेलर में कि शुरुआत से ही हैरिसन फोर्ड का एक्शन पैक अवातर नजर आ रहा है। लेकिन वह अपने पुराने दिनों को याद कर रहे होते हैं और कहते हैं कि वह रेगिस्तान, समंदर और उनके पुराने दिनों को बहुत मिस करते हैं। वर्तमान में वह कहीं पर स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे हैं और पहले किए गए अपने सारे कामों को बहुत याद करते हैं। इसी बीच उनके पास उनके पुराने दिनों और काम पर वापस जाने के का एक मौका आता है और वह खुद को रोक नहीं पाते हैं, निकल पड़ते हैं फिर अपनी एक्शन और रोमांच से भरपूर दुनिया में। जहां वह नए-नए खतरों से लड़ते हुए नई-नई चुनौतियों का सामना करते हैं। ट्रेलर देखकर साफ हो गया है कि फिल्म में लोगों को एक्शन का डोज मिलने वाला है।
Bhojpuri: किसी ने कंटेस्टेंट को किया किस तो किसी का MMS वायरल, विवादों में रह चुके हैं भोजपुरी के ये सितारे
विज्ञापन

फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' 30 जून 2023 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि हैरिसन फोर्ड इस फिल्म में 80 साल की उम्र में जबरदस्त तरीके से एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। हैरिसन फोर्ड के साथ फिल्म में फीबे वालर-ब्रिज, एंटोनियो बैंडेरस, जॉन राइस-डेविस, शॉनेट रेनी विल्सन, थॉमस क्रेशमैन, टोबी जोन्स, बॉयड होलब्रुक, ओलिवर रिक्टर, एथन इसिडोर और मैड्स मिकेल सेन भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें