फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 फिल्में करने के बाद रिटायर्ड हुए डेनियल क्रेग, इदरिस एल्बा होंगे नए 007 एंजेट

Fri, 10 Aug 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'जेम्स बॉन्ड 007' सीरीज न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। बारबरा ब्रोकोली के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म सीरीज के लाखों दीवाने हैं। ब्रोकोली की इस शानदार सीरीज में कई हीरो जेम्स बॉन्ड बनकर आए हैं। एक बार फिर से ब्रोकोली ने इस सीरीज के जेम्स बॉन्ड को बदलने का फैसला कर लिया है। 
विज्ञापन


एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार, हॉलीवुड फिल्म 'इक्वलाइज़र 2' के निर्देशक एंटोनी फुकुवा ने बारबरा ब्रोकोली को इस बार जेम्स बॉन्ड 007 सीरीज में जेम्स बॉन्ड को बदलने की सलाह दी। इसके बाद बारबरा ब्रोकोली ने हॉलीवुड फिल्म 'थॉर' और 'द ऑफिस' के एक्टर इदरिस एल्बा को कास्ट करने का फैसला किया है।

खास बात यह है कि इदरिस एल्बा ब्रिटिश मूल के पहले अश्वेत जेम्स बॉन्ड होंगे। खबरों की मानें तो एंटोनी फुकुवा ने बारबरा ब्रोकोली को नए जेम्स बॉन्ड के लिए सलाह देते हुए कहा था कि इस बार श्वेत बॉन्ड की जगह अश्वेत जेम्स बॉन्ड को मुख्य भूमिका देनी चाहिए। साथ ही एंटोनी फुकुवा ने यह भी कहा है कि शारीरिक तौर पर इदरिस का व्यक्तित्व भी जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए फिट बैठता है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले जेम्स बॉन्ड 007 सीरीज में डेनियल क्रेग मुख्य भूमिका में रह चुके हैं। इस सीरीज की आखिरी फिल्म 'स्पेक्टर' थी। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसको भी काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें