फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी गायक जॉनी नैश का निधन, बेटे ने दी जानकारी

Thu, 08 Oct 2020 04:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मशहूर अमेरिकी गायक जॉनी नैश का निधन।
  • 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
विज्ञापन
जॉनी नैश निधन - फोटो : Twitter: @PeterTosh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मशहूर गायक जॉनी नैश का निधन हो गया। जॉनी की उम्र 80 वर्ष थी। उन्होंने अपने बेहतरीन गानों से लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी। मंगलवार को जॉनी ने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बेटे जॉनी नैश III ने मीडिया को दी है। जॉनी नैश के निधन से उनके फैंस और साथी कलाकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए जॉनी नैश के बेटे ने बताया, कि वो दुनिया के बेस्ट पिता रहे हैं। वे एक बेहतरीन पिता थे और पूरे फैमिलीमैन थे। वे लोगों से प्यार करते थे। उनकी बिरादरी उन्हें हमेशा याद करेगी। परिवार ही उनकी दुनिया था।
 

जॉनी 1950 से लेकर 1986 तक काफी सक्रिय रहे थे। 36 साल के अपने करियर में जॉनी ने कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी और कई खिताब भी अपने नाम किए। 1970 में जॉनी ने ‘आई कैन सी क्लीयरली नाऊ’ से सभी का दिल जीत लिया था। वो उनके करियर का सबसे बड़ा हिट बन गया, जो कि पूरे चार सप्ताह तक लगातार टॉप पर बना रहा। जॉनी ने अपने करियर का आखिरी गाना साल 1986 में गाया था।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि बीते दिन ही मशहूर अमेरिकी गिटारिस्ट एडी वैन हेलेन के निधन की कबर भी सामने आई थी। एडी वैन हेलेन का निधन कैंसर की वजह से हुआ था। इन दोनों हस्तियों का एक साथ दुनिया को अलविदा कह देना बेहद गमगीन कर गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: कुमार सानू ने अरिजीत सिंह का गाना गाकर कर दिया सबको हैरान, खुद अरिजीत का ये रहा रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें