फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर ह्यू जैकमैन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, कर डाला ये बड़ा कारनामा

Thu, 21 Feb 2019 07:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ह्यू जैकमैन
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई अभिनेता ह्यू जैकमैन (Hugh Jackman) को सबसे लंबे समय तक एक सुपरहीरो का किरदार निभाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ह्यू जैकमैन ने यह किरदार 16 साल और 228 दिनों तक निभाया है।
विज्ञापन

एसेसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द वोल्वरिन' स्टार ने बुधवार को 'दिस मोर्निग' ब्रिटिश शो के दौरान लाइव एक्शन मार्वल सुपरहीरो के रूप में सबसे लंबे करियर के लिए यह सम्मान हासिल किया।  ह्यू जैकमैन के साथ यह सम्मान 'एक्स-मैन' के उनके सह कलाकार सर पैट्रिक स्टीवर्ट को भी दिया गया है जिन्होंने इतनी ही अवधि तक प्रोफेसर एक्स का किरदार निभाया।

इस सम्मान से खुशी जताते हुए जैकमैन ने कहा, "जब मैं बच्चा था, तब भी गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस था..दैट्स इट, मैंने कर दिखाया। इसलिए ही मैं शोबिज में आया था, धन्यवाद।"
विज्ञापन


ह्यू जैकमैन सिर्फ वुल्वरीन तक सीमित नहीं रहे हैं। गायकी और थियेटर के माहिर जैकमैन ब्रॉड-वे पर कई प्ले कर चुके हैं। सोर्डफिश, प्रेस्टीज, लेस मिजरेबल्स जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें