फिल्मों से दूर खेती करते हुए जीवन बिताने का फैसला
68 वर्षीय डेनियल स्टर्न ने अपनी पत्नी के साथ धीमी जिंदगी जीने के लिए हॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया। पीपल मैगजीन के अनुसार, अभिनेता वेंचुरा के एक फार्म में चले गए, जहां वे खेती को समय देते हैं। कुछ पालूत जानवरों की देखरेख करते हैं। स्टर्न 'ब्रेकिंग अवे', 'सिटी स्लिकर्स' और 'द वंडर इयर्स' में भी नजार आ चुके हैं। स्टर्न ने दावा किया कि 80 और 90 के दशक में अपनी सफलता के दौरान उन्होंने इतना पर्याप्त धन कमाया कि उन्हें काम करने की जरूरत नहीं पड़ी।