फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leonardo DiCaprio: सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो इस भारतीय मॉडल को कर रहे हैं डेट, तस्वीरें हुई वायरल

Fri, 02 Jun 2023 06:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वो अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
लियोनार्डो डिकैप्रियो, मॉडल नीलम गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों के लेकर सुर्खियों में हैं। 48 साल के लियोनार्डो का नाम 28 साल की भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल के साथ जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


जी हां, दोनों को लंदन के चिल्टन फायरहाउस में देखा गया था। जहां नीलम गिल के साथ लियोनार्डो की मां भी उनके साथ मौजूद थीं। नीलम गिल को हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था जहां लियोनार्डो भी अपनी फिल्म किलर्स ऑफ द फ्लावर मून की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे।

नीलम गिल ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को एक ब्रिटिश पंजाबी मॉडल बताया है। सोशल मीडिया पर नीलम की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तस्वीरों में नीलम काफी बोल्ड और बिंदास दिखती हैं। नीलम गिल का जन्म 27 अप्रैल, 1995 को इंग्लैंड में हुआ था और 2014 तक वो लंदन में ही रहीं। उनके दादा-दादी भारत में पैदा हुए थे, नीलम पंजाब के सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इसके इतर गिल अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं और बुलिंग, डिप्रेशन और बॉडी कॉन्फिडेंस जैसे मुद्दों पर बात करती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नीलम से पहले टाइटैनिक एक्टर का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चुका है। लियोनार्डो कैमिला मोरोन को डेट कर चुके हैं। इसके बाद सुपरमॉडल गिगी हदीद को डेट करने की खबरें भी सामने आई थीं। अब कहा जा रहा है कि एक्टर नीलम गिल को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चार घंटे में 40 गाने और घर पहुंचे तो कुछ याद ही नहीं, टेलर स्विफ्ट के फैन्स का शॉकिंग खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें