फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने लोगों की भीड़ में किया लिप किस, शादी की चर्चा हुई गर्म

Mon, 13 Nov 2023 07:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंगर टेलर स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकन पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट के गानों को फैंस काफी पसंद करते हैं। वह जहां जाती हैं वहां पर अपनी आवाज का जादू बिखेर देती हैं। स्विफ्ट इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में है। जो हाल ही में अर्जेंटीना के एस्टाडियो मोनुमेंट स्टेडियम में हुआ। सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट की तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे है। टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स भी गर्लफ्रेंड को चीयर करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
टेलर स्विफ्ट - फोटो : Social Media
इस बीच सिंगर का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। बीते दिनों खबर थी कि वह एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स को डेट कर रही हैं और शादी करने वाली हैं। अब इन खबरों पर खुद इस कपल से पक्की मुहर लगा दी है। दोनों का किस करते हुए वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

3 of 5
टेलर स्विफ्ट - फोटो : Twitter
रविवार को अर्जेंटीना के एस्टाडियो मोनुमेंट स्टेडियम में हुए टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स भी गर्लफ्रेंड को चीयर करने पहुंचे थे। इस दौरान इस कपल ने लाखों लोगों की भीड़ के सामने लिप किस भी किया, जिसके बाद से दोनों की रिश्ते पर पक्की मुहर लग गई। दोनों को किस करता देख फैंस की भीड़ जोर-जोर से चिलाने लगी।

4 of 5
टेलर स्विफ्ट - फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट के शो के करीब तीन घंटे तक ट्रैविस स्टेज के पीछे उनका इंतजार कर रहे थे। जब सिंगर की नजर उनपर पड़ी को वह भागकर उन्हें  लगे लगाती है और फिर किस करती है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेलर स्विफ्ट
आपको बता दें कि पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। 33 साल की टेलर स्विफ्ट इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज और अमेरिकन सोशलिस्ट कड़ी टक्कर देती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 268 मिलियन के करीब प्रशंसकों की लिस्ट है। उन्होंने अब तक 11 ग्रैमी, 23 एमएम और 29 बिलबोर्ड, 40 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स अपने नाम किए है।

यह भी पढ़ें: माधवन की सीरीज 'द रेलवे मेन' की अभी से बनी हाइप, शिव रवैल के निर्देशन की पहली परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें