फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्वे वीनस्टीन से जुड़े दुष्कर्म मामले में क्यों हुआ मिसट्रायल? क्या रही वजह? जानें मुकदमे से जुड़ी अहम बातें

Sat, 16 May 2026 11:44 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harvey Weinstein Case Key Details: हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का अरोप लगा, कुछ मामलों में सजा भी हुई। लेकिन दुष्कर्म का एक मामला तीन बार ट्रायल के लिए जा चुका है और अब तक किसी फैसले पर नहीं पहुंचा है। जानिए, इस केस से जुड़ी जानकारी।
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को न्यूयॉर्क के एक जज ने प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन के दुष्कर्म मामले में मिसट्रायल (अधूरे मुकदमे) का ऐलान किया। यह केस अब तक तीन बार ट्रायल के लिए जा चुका है। दरअसल, इस केस में जूरी अब तक किसी एक फैसले पर नहीं पहुंच पाई।

जेसिका मान ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप 

विज्ञापन

हार्वे वीनस्टीन पर एक हेयरस्टाइलिस्ट जेसिका मान ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी केस में ट्रायल चल रहा है। ट्रायल का अहम मुद्दा यही था कि क्या हार्वे वीनस्टीन ने 2013 में जेसिका मान के साथ दुष्कर्म किया था। उस वक्त हार्वे वीनस्टीन शादीशुदा थे और जेसिका मान के साथ भी रिश्ते में थे। प्रोड्यूसर के वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ, वह आपसी सहमति से था। जबकि जेसिका मान ने बताया कि होटल के कमरे में वीनस्टीन ने उनके साथ जबरदस्ती की थी।
इन बातों को जानने के बाद मौजूदा जूरी ने लगभग तीन हफ्तों तक गवाहों के दुष्कर्म बयान सुने, जिनमें जेसिका मान का बयान भी शामिल था। लेकिन हार्वे वीनस्टीन ने गवाही नहीं दी। 

विज्ञापन

हार्वे वीनस्टीन - फोटो : इंस्टाग्राम @ harveyweinstein__ •

इस केस में तीन बार ट्रायल क्यों हुआ? 
हार्वे वीनस्टीन को सबसे पहले 2020 में दोषी ठहराया गया था लेकिन एक अपील कोर्ट ने उस फैसले को पलट दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ट्रायल जज ने वीनस्टीन के खिलाफ ऐसी गवाहियों को गलत तरीके से मंजूरी दे दी थी, जो केस का हिस्सा ही नहीं थीं।
फिर पिछले साल दोबारा चले ट्रायल में जूरी ने वीनस्टीन को 'आपराधिक यौन कृत्य' के एक आरोप में दोषी ठहराया, जबकि दूसरे आरोप से बरी कर दिया। लेकिन जेसिका मान वाले केस पर जूरी ने आगे विचार-विमर्श नहीं किया। दरअसल, जूरी के मुख्य सदस्य ने इस केस में हिस्सा लेने से मना कर दिया। इस वजह से यह केस अनसुलझा रह गया। शुक्रवार को एक बार फिर इस केस में ट्रायल शुरू हुआ, जो आखिरकार मिसट्रायल के तौर पर खत्म हो गया।

मिसट्रायल पर क्यों खत्म हुआ केस? 
तीसरे दिन जूरी ने काफी डिस्कशन किया। इसके बाद जज को बताया कि वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन जज ने उनसे कोशिश जारी रखने को कहा। आखिरकार उन्होंने एक और नोट भेजा जिसमें लिखा था कि जूरी को लगता है कि कोई भी अपनी राय बदलने वाला नहीं है। 
जब किसी आपराधिक कोर्ट में जूरी एक फैसले पर नहीं पहुंच पाती है, तो जज आम तौर पर मिसट्रायल का ऐलान कर देते हैं। हार्वे वेनस्टीन केस में भी ऐसा हुआ। 
बता दें कि मैनहैटन की जूरी में ज्यादा पुरुष सदस्य थे उनमें से कुछ सदस्यों ने जेसिका मान की गवाही की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कोर्ट के बाहर कहा कि 12 में से 9 सदस्य वेनस्टीन को बरी करना चाहते थे।
जबकि जूरी के एक सदस्य जोश हडार ने कहा कि जब जेसिका मान ने अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाही दी, तो उनकी याद्दाश्त सही थी लेकिन जब बचाव पक्ष के वकीलों ने उनसे सवाल पूछे, तो वे बहुत सी बातें भूल गईं। जेसिका मान को पांच दिनों तक बेहद तनावपूर्ण माहौल में गवाही देनी पड़ी। इस दौरान उनसे कई-कई घंटों तक लगातार सवाल पूछे गए थे। 

हार्वे वीनस्टीन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या अब चौथा ट्रायल होगा? 
अब सवाल है कि क्या हार्वे वीनस्टीन केस में चौथा ट्रायल होगा? तो डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने कहा कि उनका स्टाफ जेसिका मान से एक और ट्रायल के बारे में सलाह-मशविरा करेगा। सरकारी वकीलों के लिए 24 जून को एक सुनवाई तय की गई है, जिससे वे लोग यह तय कर सकें कि क्या चौथा ट्रायल होना चाहिए या नहीं। 

अभी हार्वे वीनस्टीन कहां हैं? 
हार्वे वीनस्टीन 2020 में अपनी पहली सजा के बाद से न्यूयॉर्क की एक जेल में 23 साल की सजा काट रहे हैं। जब वह सजा रद्द हो गई, तो भी वह जेल में ही रहे, क्योंकि 2022 में लॉस एंजिल्स में उन्हें दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया। इसमें भी 16 साल की सजा सुनाई गई थी। वह अभी रिकर्स आइलैंड जेल में बंद हैं। आगे की कानूनी कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मिरियम हेली और हार्वे वीनस्टीन - फोटो : एक्स, इंस्टाग्राम

हार्वे वीनस्टीन को किन-किन अपराधों के लिए पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है?
पिछले जून में दोबारा चले एक ट्रायल के दौरान हार्वे वीनस्टीन को एक दुष्कर्म केस का दोषी ठहराया गया था। जूरी ने पाया कि लगभग दो दशक पहले उन्होंने एक टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन असिस्टेंट मिरियम हेली के साथ जबरदस्ती की थी। मिरियम ने हार्वे वीनस्टीन के प्रोड्यूस किए शो ‘प्रोजेक्ट रनवे’ में काम किया था। इस महिला ने गवाही दी थी कि जुलाई 2006 में एक फ्लाइट से पहले हार्वे वीनस्टीन ने उसे अपने अपार्टमेंट में बुलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। हार्वे वीनस्टीन ने इस सजा के खिलाफ अपील की थी। 
फिर लॉस एंजिल्स में दिसंबर 2022 में चले एक ट्रायल के दौरान उसे एक इतालवी एक्ट्रेस और मॉडल के साथ दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि 2013 में ऑस्कर से पहले हुए एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान हार्वे वीनस्टीन बिना बुलाए उसके होटल के कमरे में घुसा आए और बातों में उलझाकर यौन उत्पीड़न किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें