फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ava Gillies Died: कार हादसे में गई 26 साल की आर्टिस्ट आवा गिलीज की जान, परिवार ने जारी किया बेहद भावुक बयान

Thu, 06 Aug 2026 10:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ava gillies Passed Away: हॉलीवुड फिल्मों की आर्टिस्ट आवा गिलीज का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कार हादसे का शिकार हो गईं। उनके निधन पर परिवार ने भावुक बयान जारी किया है।
विज्ञापन
आवा गिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' में काम करने के लिए मशहूर मेकअप आर्टिस्ट आवा गिलीज का 26 साल की उम्र में एक कार हादसे में निधन हो गया। नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई को इंग्लैंड के रेल्टन में एक कैरिजवे पर गाड़ी चलाते समय, एक कार ने गिलीज की कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर हुई आर्टिस्ट की मौत
एक्सीडेंट के बाद, गिलीज की मौके पर ही मौत हो गई। एक बयान में, गिलीज के परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और इस नुकसान को अपूरणीय छति बताया।

आवा गिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार का बयान
परिवार के हवाले से पीपल ने लिखा 'आवा, हम हमेशा तुम्हें याद करेंगे। तुम्हारी हाजिरजवाबी, तुम्हारा आकर्षण, तुम्हारी सुंदरता, तुम्हारा जबरदस्त आत्मविश्वास, तुम्हारे कई हुनर और फिल्म व टीवी के लिए मेकअप के क्षेत्र में तुम्हारी महारत। हमारे साथ बिताए लगभग 27 वर्षों में तुमने बहुत कुछ किया। इसमें पढ़ाई, यात्रा और काम शामिल हैं। तुम्हें बड़ा करना और तुमसे प्यार करना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी।'
विज्ञापन

वंडर वुमन क्रिस पाइन - फोटो : इंस्टाग्राम
संदेशों से सुकून मिलता है
गिलीज के परिवार ने उनकी बाफ्टा कनेक्ट मेंबरशिप का भी जिक्र किया और कहा, 'हर गुजरते दिन के साथ यह बात और साफ होती जा रही है कि परिवार के बाहर भी बहुत से लोग तुम्हारे दोस्त और वह समुदाय जहां तुम पली-बढ़ीं, तुमसे प्यार करते थे। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की टिप्पणियों, कार्डों और संदेशों से से हमें बहुत सुकून मिलता है।'

गिलीज का काम
आवा गिलीज ने पांच साल से ज्यादा समय तक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम किया।
उनके मेकअप क्रेडिट्स में 'बार्बी', 'वंडर वुमन 1984' और 'स्नो व्हाइट' जैसी हिट फिल्में और 'ब्रिजर्टन', 'द क्राउन' और 'स्टार वॉर्स एकोलाइट' जैसे टीवी शो शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें