हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला थॉर्न इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। बेला को हैकर ने न्यूड तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। इसके बाद खुद एक्ट्रेस ने ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी।
इस मामले में बेला ने कहा- मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया था और धमकी मिल रही थी कि वह उनकी न्यूड तस्वीरें लीक कर देगा। हैकर के इरादे को फेल करने के लिए मैंने खुद ही तस्वीरें शेयर कर दीं।'
बेला के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर काफी तारीफ हो रही है। बेला थार्न ने 2003 में आई फिल्म 'स्टक ऑन यू' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बेला अपनी 'फेमस इन लव' और 'डफ' में बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है। बेला बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी हैं।