हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फिलिस सोमरविले (Phyllis Somerville) का निधन हो गया है। टेलीविजन और फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं फिलिस 76 साल की थीं। उनके निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वाले बहुत दुखी हैं।
फॉक्स न्यूज के अनुसार, सोमरविले के मैनजर पॉल हिलेपो ने जानकारी देते हुए कहा कि प्राकृतिक कारणों की वजह से फिलिस का निधन हो गया। इस समय वह न्यूयॉर्क में थीं।'
फिलिस अयोवा की रहने वाली थीं लेकिन साल 1970 में वह न्यूयॉर्क आकर रहने लगी थीं। वह हाल ही में 'टू किल अ मॉकिंगबर्ड' के ब्रॉडवे प्रोडक्शन में नजर आई थीं।
अपने टेलीविजन करियर के दौरान, फिलिस 'द बिग सी,' एनवाईपीडी ब्लू में दिखाई दीं। इसके अलावा वो 'आर्थर' जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं। 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के वह सदस्यों में से एक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड के लिए नामांकित हुईं।
सोमरविले की आखिरी बार 'पोम्स' में नजर आईं, जिसमें वह डायने कीटन और पाम ग्रायर के साथ एक बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ दिखाई दीं, जो चीयरलीडिंग टीम बनाती हैं।