फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड पहुंची चेन्नई की पानी समस्या, 'टाइटैनिक' एक्टर लियोनार्डो ने चिंता जताकर कही ये बात

Wed, 26 Jun 2019 04:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : social media
विज्ञापन
चेन्नई इस वक्त गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। इस साल मानसून आने में देरी के चलते शहर में पानी की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। देश भर के लोग जल संकट से चिंतित हैं वहीं 'टाइटैनिक' एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो भी इस संकट से अंजान नहीं हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने पोस्ट कर चेन्नई के लोगों के लिए चिंता जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है- अब केवल बारिश ही चेन्नई को इन हालातों से बचा सकती है। एक कुआं पूरी तरह खाली है और एक शहर बिना पानी के है। 4 वॉटर रिजर्वायर सूख जाने के बाद भारत का शहर चेन्नई मुश्किल में है। लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद पानी मिल रहा है। जैसे-जैसे पानी का स्तर घट रहा है होटल और रेस्टॉरेन्ट्स अस्थायी रूप से बंद हो रहे हैं। सरकार पानी के विकल्प खोज रही है लेकिन लोग अब भी बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

हालात इतने खराब हैं कि राज्य सरकार ने कोयंबटूर के पेरूर स्थित पट्टेश्वरर मंदिर में बारिश के लिए विशेष पूजा आयोजित की।

बता दें लियोनार्डो एक्टर होने के साथ ही पर्यावरणविद भी हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने गाजीपुर में पड़े कूड़े के ढेर को लेकर चिंता जताई थी। पूर्वी दिल्ली के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अरुण कुमार के मुताबिक यह पहले की करीब 65 मीटर (213 फीट) ऊंचा हो चुका है। अगर इसी रफ्तार से यह ऊंचा होता रहा तो अगले साल तक यह ताज महल से भी ऊंचा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें