याद दिला दें कि हाल ही में ड्वेन सहित उनके परिवार कोरोना वायरस संक्रमित हो गया था। कोरोना को मात देने के बाद ड्वेन ने इसके जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी थी और बताया था कि अब वो ठीक हैं। बता दें कि फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, ड्वेन दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले सेलेब्रिटी भी हैं।
गौरतलब है कि ड्वेन फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जिमिंग फोटोज और वीडियोज साझा करते रहते हैं। वहीं फैंस भी उनके इन फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा बात अभिनय की करें तो ड्वेन ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।