फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट्स के दीवानों देखो ये 10 फिल्में

Wed, 22 Jan 2014 08:31 AM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
इन फिल्मों ने न सिर्फ जैकी चैन और ब्रूस ली जैसे कलाकारों को लोकप्रिय किया बल्कि दुनिया भर की फिल्मों में मार्शल आर्ट्स की धाक जमा दी। इन फिल्मों के एक्शन दृश्यों ने एक्शन के दीवानों को मानो नायाब तोहफा दे दिया हो।
विज्ञापन


इन फिल्मों के सीन आप बार-बार देखकर भी बोर नहीं होंगे। आप पाएंगे कि हर बार आप कुछ नया देख रहे हैं।

हंसी और कराटे का मिक्सचर है 'ड्रंकन मास्टर'

ये एक बेहतरीन फिल्म रही जिसने कॉमेडी के बीच कराटे का शानदार कांबो पर्दे पर पेश किया। 1978 में आई इस फिल्म में कराटे किंग जैकी चेन को और भी लोकप्रिय बना दिया। फिल्म ने हांगकांग बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढे थे।

इसी फिल्म ने जुई क्वॉन को ड्रंकन मास्टर के रुप में दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया। बाद में फिल्म के कई सीक्वेल भी बने जो सफल रहे।

'द रेड'

2011 में रिलीज ये फिल्म बेहतरीन मार्शल आर्ट्स मूवीज में से एक है। फिल्म में जकार्ता के एक अपार्टमेंट पर पूरी तरह से क्रिमिनलों का राज है। क्राइम लार्ड तामा यहां का बेताज बादशाह है।

जो कि इस अपार्टमेंट में शहर भर के क्रिमिनल्स को बेखौफ तरीके से रखता है। अपराधियों और उसके बादशाह को मारने के लिए बहादुर पुलिस की कोप वहां आती है और फिर शुरु हो जाती है कराटे की शानदार जंग। फिल्म में मार्शल आर्ट्स के कई यादगार दृश्य हैं।

'ब्लडस्पोर्टस'

ये फिल्म अमेरिकन मार्शल आर्ट्स ड्रामा थी जो अमेरिकन मार्शल आर्टिस्ट फ्रैंक डक्स की कहानी से प्रेरित थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकार्ड तोड़े थे।

फिल्म में एक मार्शल आर्ट टूर्नामेंट और उसमें हुई बेईमानी से ईमानदार मार्शल आट्रिस्ट किस प्रकार मात खाते हैं और हीरो कैसे इस गंदे खेल का वर्चस्व समाप्त करता है फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी।

फीस्ट ऑफ फ्यूरी

1972 में आई ये फिल्म ब्रूस ली की एक और शानदार फिल्म थी। बॉस फिल्म के बाद वह कराटे के सुपरस्टार साबित हो चुके थे ऐसे में दर्शक उनकी कराटे प्रतिभा का लुफ्त फिल्म में उठाना चाहते थे।

ब्रूस ने भी उनको जरा भी निराश नहीं किया और इस फिल्म में एक और धमाकेदार कराटे एक्‍शन पर्दे पर दिखाए। बाद में इस फिल्म का रीमेक फिस्ट ऑफ लीजेंड भी बना जिसे और भी पसंद किया गया।

फीस्ट ऑफ लीजेंड

कोरिया की ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई और लोगों के दिलों पर छा गई। फिल्म में ब्रेस ली की दमदार भूमिका थी। फिल्म 1972 में आई फिस्ट ऑफ फ्यूरी का रीमेक थी। जिसके शानदार मार्शल आर्टस बेस एक्‍शन सीन लोगों को खूब भाए।

फिल्म द्वितीय साइनो-जापानी युद्व के दौरान हुए शंघाई इंटरनेशनल सेटेलमेंट पर आधारित थी।

ऑस्कर विनिंग है 'क्राउचिंग टाईगर,हिडन ड्रेगन'

2000 में रिलीज इस फिल्म ने सफलता के सारे कीर्तिमान तोड़े थे। अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फॉरहेन लैंग्वेज फिल्म होने का गौरव भी हासिल किया था।

ऑस्कर सहित कई प्रतिष्ठित अवार्ड इस फिल्म की झोली में गिरे। फिल्म में शानदार मार्शल आर्टस दृश्य यादगार बन गए। फिल्म क्वीन डाइनेस्टी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें एक रानी के मार्शल आर्ट मास्टर का मर्डर हो जाता है।

'एलपी मैन'

2008 में आई ये फिल्म ब्रूस ली के मास्टर यिप मैन के ऊपर आधारित थी। जिसमें साइनो-जापानी युद्व के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। फिल्म में बेहतरीन मार्शल आर्टस देखने का अनुभव लोगों को मिलता है।

ओएनजी बैंक: मुऐ थाई वॉरीअर

2003 में आई ये अमेरिकन फिल्म मार्शल बेस एक्‍शन फिल्म थी। जिसमें ‌थाईलेंड के ग्रामीण युवक की कहानी है। जिसमें चोर बुद्व का प्राचीन स्टेच्यू(ओएनजी बैंक) चोरी कर लेते हैं।

गांव का ही एक युवक जो मार्शल आर्ट में निपुण होता है चोरों से ये स्टेच्यू वापस लाने के लिए बैंकाक तक पंहुच जाता है। मार्शल के कई शानदार सीन फिल्म की यूएसपी हैं।

'हीरो'

'हीरो' चाइना के इतिहास में बनाई गई बेहद महंगी फिल्म रही जिसे 2002 में रिलीज किया गया। फिल्म में शानदार मार्शल आर्टस बेस सीन मल्टीस्टारर स्टार्स पर फिल्माए गए।

विज्ञापन

'कुंग फू हसल'

ये फिल्म हास्ट और एक्‍शन का जबर्दस्त मिश्रण थी। जिसमें स्टीफन चॉ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 1970 में हांगकांग एक्‍शन सिनेमा से रिटायर्ड हो चुके हीरोज के ऊपर आधारित थी। इसके एक्‍शन सीन कॉमेडी पुट में फिल्माए गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें