फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 महीने की बेटी के कान छिदवा निशाने पर आईं एक्ट्रेस-सिंगर हिलेरी डफ, यूजर्स सुना रहे खरी-खोटी

Mon, 08 Jul 2019 05:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hilary Duff
विज्ञापन
अमेरिकी एक्ट्रेस, सिंगर, नोवेलिस्ट और एंटरप्रेन्योर हिलेरी डफ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। वजह भी बेहद अलग है। दरअसल हिलेरी डफ ने अपनी 8 महीने की बेटी के कान छिदवाए हैं जिसके बाद से लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं।
विज्ञापन


बेटी के कान छिदवाने की जानकारी हिलेरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'ओह और हां हमने उसके कान छिदवा दिए'। तस्वीर देखने के बाद यूजर्स उनकी पोस्ट पर आकर कमेंट करने लगे। एक ने लिखा, 'आपको क्या हक है कि इतनी सी बच्ची को इस दर्द भरे प्रोसेस से गुजारने का?'

बता दें हिलेरी ने पिछले साल ही बेटी को जन्म दिया था। ये बच्ची हिलेरी और उनके पार्टनर मैथ्यू कोमा की है। इससे पहले भी हिलेरी एक बेटे की मां हैं। हिलेरी ने शादी नहीं की है। बता दें हिलेरी ने साल 2017 में कन्फर्म किया था कि मार्च में अलग होने के बाद वह फिर से मैथ्यू के साथ आ गई हैं।
विज्ञापन


साल 2000 में मेडिकल ड्रामा 'शिकागो होप' से एक्टिंग करियर शुरू करने वालीं हिलेरी को 2001 में टीवी सीरीज 'लिजी मैकग्वायर' से प्रसिद्धि मिली। इस सीरीज पर 2003 में फिल्म भी बन चुकी है। एक्टिंग से इतर हिलेरी की आवाज भी हजारों-लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी है। 2002 में हिलेरी ने 'सांटा क्लाउज लेन' से म्यूजिकल करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें