फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का नाम सुनकर बोर हो चुके हैं तो इन फिल्मों को देखिए, अच्छा महसूस होगा

Sat, 16 May 2020 10:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में इस कदर अपना कहर बरपाया कि लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। हॉलीवुड में वायरस पर कई फिल्में बन चुकी हैं। इस बीच  2011 में आई स्टीवन सोडरबर्ग की फिल्म 'कंटेजियन' खूब देखी जा रही है। इस फिल्म में ग्वेनिथ पल्ट्रो, मारिऑन कोटिलार्ड, ब्रेयान क्रेन्सटन, मैट डेमन, लॉरेन्स फिशबर्न, जूड लॉ, केट विंसलेट और जेनिफर ने एक्टिंग की है। यह फिल्म 2009 में फैले स्वाइन फ्लू के वायरस के फैलने पर आधारित थी। लोग इसी तरह की फिल्में खूब सर्च कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चार्ल्स बैंड निर्देशित फिल्म कोरोना जॉम्बीज हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में Cody Renee Cameron, Russell Coker, Robin Sydney ने काम किया है। इसका निर्देशन चार्ल्स बैंड ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि लोग कोरोना का शिकार तो हो रहे हैं लेकिन वो मरने के बाद जॉम्बी बन जाते हैं। लेकिन इन सभी से हटकर कुछ देखने का मन है तो हम आपको कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं।

माई मैन गॉडफ्रे: Gregory La Cava द्वारा निर्देशित और विलियम पॉवेल और कैरोल लोम्बार्ड द्वारा अभिनीत यह 1936 की अमेरिकी स्क्रूबॉल कॉमेडी फिल्म है। कोरोना संकट के बीच यह फिल्म आपको दिमाग लगाने पर जरूर मजबूर कर देगी।
विज्ञापन


द नाइस गाय: हालिया रिलीज जासूसी कहानी अगर आपको देखनी है तो आप द नाइस गाय देख सकते हैं। शेन ब्लैक की 2016 की कॉमेडी, रेयान गोसलिंग और रसेल क्रो के साथ 70 के दशक में जासूसी पर आधारित थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था।

द लाइव्स ऑफ अदर्स: ये 1984 के पूर्वी जर्मनी की कहानी है। जहां स्टेट स्टासी नाम की एक सिक्योरिटी सर्विस है जो अपने लोगों की जासूसी करता है। इसी स्टासी में काम करने वाले एक एजेंट को एक नाटककार पर नजर रखने की जिम्मेदारी मिलती है। जासूसी करते-करते कुछ ऐसा होता है कि उसे उस नाटककार से हमदर्दी हो जाती है। बाद में वो अपनी नौकरी दांव पर लगाकर उसे बचाने लगता है।

विज्ञापन

बिफोर सनराइज - फोटो : ट्विटर
इसके अलावा कुछ और शानदार फिल्में हैं-

बिफोर सनराइज: अमेरिकन फिल्ममेकर रिचर्ड लिंकलेटर के डायरेक्शन में बनी 'बिफोर सनराइज' रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म एक फ्रेंच महिला और अमेरिकन पुरुष के एक रात साथ में वियना घूमने की यात्रा पर आधारित थी। जो ट्रेन में मिलते हैं और फिर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। दोनों के दिमाग में ये बात चलती है कि दोनों की एक दूसरे के साथ आखिरी रात है। जाते समय दोनों 6 महीने बाद उसी स्टेशन पर मिलने का वादा कर अलग हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे से मिल पाते हैं या नहीं इसे जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। 

ब्रीदलैस: इसे दुनिया में सबसे अधिक अध्ययन वाली फिल्मों में शामिल किया जाता है। फिल्म को Jean-Luc Godard ने निर्देशित किया था। ये फिल्म जब फ्रांस में रिलीज हुई तो उस वक्त इसने 2 मिलियन से अधिक दर्शकों को आकर्षित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें