एचबीओ चैनल का सबसे पॉपुलर प्रोग्राम गेम ऑफ थ्रोन्स के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। प्रोग्राम का 8वां और फाइनल सीजन अगले वर्ष टेलीकास्ट होगा। शो की एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने इसकी पुष्टि की। 21 वर्षीय सोफी शो में सन्सा स्टार्क का किरदार निभा रही है। गौरतलब है कि इस काल्पनिक टीवी सीरिज को जितना विदेशों में पसंद किया जाता है, उतना ही भारत में भी ये काफी लोकप्रिय है।
फैंस को इसके हर सीरिज का बेस्रबी से इंतजार करते हैं। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेकर्स को इसका एक नहीं कई क्लाइमैक्स शूट करने पड़ते हैं।
दरअसल पिछला सीजन अपनी स्टोरीलाइन, ट्विस्ट या कास्ट से ज्यादा एपिसोड के लीक होने और स्पॉइलर्स की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहा। हैकरों ने एचबीओ डाटा के टेराबाइट को हासिल कर शो के प्रसारित होने से पहले ही उसकी स्क्रिप्ट का खुलासा कर दिया था। इतने से मन नहीं भरा तो एपिसोड के ऑन एयर होने के कछ दिन पहले ही वीडियो लीक कर दिये। हालांकि इतने लीक्स के बावजूद दर्शकों की तादाद में कमी नहीं आई।
'द मॉर्निंग कॉल' के अनुसार, इस सीरीज के फाइनल सीरीज में दर्शकों का मजा किरकिरा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए मेकर्स ने फैसला किया है कि वे क्लाइमैक्स के अलग-अलग वर्जन को शूट करेंगे। यानी, कहानी का अंत क्या रहा यह जानने के लिए इसमें काम करने वाले एक्टर्स को भी शो के ऑन एयर होने तक का इंतजार करना होगा। अगर सेट की कोई तस्वीर या वीडियो लीक हो भी गई तो इस बात की गारंटी नहीं वह विश्वसनीय ही हो।