Hayden Panettiere: हॉलीवुड अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत से जुड़े कई तथ्य सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं नई अपडेट क्या है?
मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह 'हीरोज' और 'नैशविले' जैसे शो के लिए मशहूर थीं। हेडन पैनेटीयर के निधन की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की है।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हेडन पैनेटियर के बॉयफ्रेंड ब्रायन हिकरसन और उनके भाई जैक हिकरसन उस साउथ कैरोलिना वाले अपार्टमेंट में मौजूद थे, जहां वीकेंड पर एक्ट्रेस की मौत हुई।
रिपोर्ट में क्या है?
रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार दोपहर ग्रीनविले पुलिस का एक अधिकारी उस अपार्टमेंट में गया।
अधिकारी ने देखा कि दोनों भाई एक ऐसी महिला को CPR दे रहे थे जो कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी।
अधिकारी ने बताया, 'मरीज के कोई प्रतिक्रिया न देने का कोई साफ शारीरिक कारण नहीं लग रहा था।'
जान बचाने की कोशिशों के बाद, इमरजेंसी कर्मचारियों ने दोपहर 2:31 बजे पैनेटियर को मृत घोषित कर दिया।
उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता
पैनेटियर और ब्रायन हिकरसन का रिश्ता कई वर्षों तक उतार-चढ़ाव भरा रहा। 37 के अभिनेता ब्रायन हिकरसन पर गर्लफ्रेंट के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगे थे। उन्होंने जीवनसाथी या पार्टनर को चोट पहुंचाने के दो आरोपों पर 'नो कॉन्टेस्ट' की दलील दी। इस मामले में कुछ समय जेल में बिताया।
ऑटोप्सी में नहीं मिले चोट के निशान
अभिनेत्री की मौत की वजह का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच चल रही है। ऑटोप्सी में चोट या सदमे का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को किसी गड़बड़ी या अपराध का कोई संकेत नहीं मिला।
हेडन पैनेटीयर
- फोटो : सोशल मीडिया
नशे की लत से जूझ चुकी थीं हेडन
हेडन पैनेटीयर ने अपनी जिंदगी में नशे की लत से लंबे समय तक संघर्ष किया था। उन्होंने खुद बताया था कि उनकी यह परेशानी पोस्टपार्टम डिप्रेशन, बचपन के ट्रॉमा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दबाव से भी जुड़ी हुई थी।
मौत से कुछ महीने पहले लिखी थी किताब
हेडन ने अपनी जिंदगी और नशे की लत से संघर्ष के बारे में अपनी किताब 'दिस इज मी: ए रेकनिंग' में भी खुलकर लिखा था। मई में रिलीज हुई इस किताब में उन्होंने अपनी सोबरिटी की जर्नी और नशे की वजह से शरीर पर पड़े असर के बारे में बताया था।
'हीरोज' और 'नेशविल' से मिली पहचान
हेडन पैनेटीयर को सबसे ज्यादा 'हीरोज' और 'नेशविल' जैसे पॉपुलर शो में उनके काम के लिए जाना जाता था।
उनकी आखिरी फिल्म 'स्लीपवॉकर' थी, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म में एक ऐसी मां की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी बेटी को कार हादसे में खोने के बाद डरावने विजन देखने लगती है। यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी।