फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लभेद का शिकार हुए 'एंपायर' के एक्टर जसी स्मोलेट, दो संदिग्ध ने किया हमला

Thu, 31 Jan 2019 03:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jussie Smollett - फोटो : Variety
विज्ञापन
एंपायर, ऑन अवर ओन और एलियन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हॉलीवुड एक्टर जसी स्मोलेट को नस्लभेद जैसी नफरत भरी घटना का शिकार होना पड़ा है। अमेरिकन वेबसाइट द गार्जियन के अनुसार, मंगलवार को दो संदिग्धों ने 36 साल के एक्टर पर उस समय हमला कर दिया जब वह शिकागो के एक शहर में थे। बताया जा रहा है कि दो संदिग्ध ने उनपर केमिकल फेंका और रस्सी से उनका गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने जसी स्मोलेट से साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन




जसी किसी तरह से वह अपनी जान बचा सके। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल में जानकर अपना इलाज करवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि वह घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फोटेज की जांच कर रहे हैं। इस बीच हॉलीवुड सहित अमेरिका के कई राजनेताओं ने उनके साथ हुई घटना की निंदा की है।



कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस ने जसी स्मोलेट की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे अच्छा इंसान बताया साथ ही इस घटना की निंदा की। अभिनेत्री वियोला डेविस ने भी जसी स्मोलेट के साथ हुई घटना की आलोचना की है। गौरतलब है कि जसी स्मोलेट को गे और अश्वेत होने की वजह से नस्लभेद जैसी घटना की शिकार होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें