फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harvey Weinstein: 'जेल में मुझपर हमला हुआ...', दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे हार्वी वाइंस्टीन ने सुनाई आपबीती

Wed, 11 Mar 2026 04:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Harvey Weinstein in Jail: एक समय पर हॉलीवुड के फिल्म निर्माता रहे हार्वी वाइंस्टीन पर मैनहट्टन में दुष्कर्म के आरोप लगे थे। अब वह जेल में अपने पुनर्विचार की सुनवाई के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
हार्वी वाइंस्टीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन दुष्कर्म के आरोपों के चलते जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्होंने खुद पर जेल के अंदर हो रहे हमलों के बारे में बताया साथ ही घरवालों से बेहद कम संपर्क होने की बात की। फिलहाल हार्वी रिकर्स आइलैंड मे कैद हैं। 
विज्ञापन


खुलकर बताया जेल के अंदर का अनुभव 
73 वर्षीय वेनस्टीन बलात्कार के आरोप में जेल में हैं। वह अब इस मामले में कोर्ट के पुनर्विचार की तैयारी में हैं। हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान उन्होंने जेल में अपने दिनों के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि कारावास काफी असुरक्षित है यहां हद से ज्यादा एकांत है। वह सारा दिन कोठरी में बिताते हैं और अन्य कैदियों से काफी कम संपर्क रखते हैं। 
विज्ञापन

हार्वी वाइंस्टीन - फोटो : सोशल मीडिया
कैदी ने किया था हार्वी पर हमला 
फिल्म निर्माता हार्वी वाइंस्टीन  ने अपने इंटरव्यू में दावा किया। एक बार जेल में उनपर हमला भी हो चुका है। उन्होंने कहा, एक बार वो फोन का इस्तेमाल करने के लिए खड़े हुए थे। तो उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा कि क्या उनका काम हो चुका है। वह अपनी जगह से उठा और उसने उनपर हमला कर दिया। वो जख्मी हो फर्श पर गिर गए थे। बाद में जेल प्रबंधन ने उनसे हमलावर की पहचान पूछी मगर उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। आगे हार्वी ने कहा कि जेल का माहौल काफी तनावपूर्ण होता है। जिस वजह से वो अपनी सुरक्षा के डर से सार्वजनिक स्थानों से दूर रहते हैं।

क्या थे हार्वी वाइंस्टीन पर आरोप  
हार्वी वाइंस्टीन पर न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स दोनों जगहों पर यौन अपराधों के आरोप लगे हैं। अब वह एक अलग मैनहट्टन में दुष्कर्म के  मामले पर पुनर्विचार की सुनवाई के इंतजार में हैं। यह मामला अब भी अदालत में है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें