पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन दुष्कर्म के आरोपों के चलते जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्होंने खुद पर जेल के अंदर हो रहे हमलों के बारे में बताया साथ ही घरवालों से बेहद कम संपर्क होने की बात की। फिलहाल हार्वी रिकर्स आइलैंड मे कैद हैं।
खुलकर बताया जेल के अंदर का अनुभव
73 वर्षीय वेनस्टीन बलात्कार के आरोप में जेल में हैं। वह अब इस मामले में कोर्ट के पुनर्विचार की तैयारी में हैं। हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान उन्होंने जेल में अपने दिनों के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि कारावास काफी असुरक्षित है यहां हद से ज्यादा एकांत है। वह सारा दिन कोठरी में बिताते हैं और अन्य कैदियों से काफी कम संपर्क रखते हैं।
हार्वी वाइंस्टीन
- फोटो : सोशल मीडिया
कैदी ने किया था हार्वी पर हमला
फिल्म निर्माता हार्वी वाइंस्टीन ने अपने इंटरव्यू में दावा किया। एक बार जेल में उनपर हमला भी हो चुका है। उन्होंने कहा, एक बार वो फोन का इस्तेमाल करने के लिए खड़े हुए थे। तो उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा कि क्या उनका काम हो चुका है। वह अपनी जगह से उठा और उसने उनपर हमला कर दिया। वो जख्मी हो फर्श पर गिर गए थे। बाद में जेल प्रबंधन ने उनसे हमलावर की पहचान पूछी मगर उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। आगे हार्वी ने कहा कि जेल का माहौल काफी तनावपूर्ण होता है। जिस वजह से वो अपनी सुरक्षा के डर से सार्वजनिक स्थानों से दूर रहते हैं।
क्या थे हार्वी वाइंस्टीन पर आरोप
हार्वी वाइंस्टीन पर न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स दोनों जगहों पर यौन अपराधों के आरोप लगे हैं। अब वह एक अलग मैनहट्टन में दुष्कर्म के मामले पर पुनर्विचार की सुनवाई के इंतजार में हैं। यह मामला अब भी अदालत में है।