फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harry Potter: एक बार फिर चलेगा हैरी पॉटर का जादू, जारी हुआ टीवी सीरीज का टीजर

Thu, 13 Apr 2023 09:32 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हैरी पॉटर एक ऐसी लोकप्रिय किताब है जिसके फैन हर उम्र के लोग हैं। इस किताब पर बनी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। वहीं अब यह टीवी पर आने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
harry potter - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में हैरी पॉटर को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। हैरी पॉटर की फिल्मों में जादू, तिलिस्म, प्यार, धोखा और दोस्ती की कहानी दिखाई गई। जिसने हर उम्र के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। लोग जब भी इसे देखते हैं तो उसमें खो जाते हैं। लोगों का हैरी पॉटर के प्रति इतना प्यार देखते हुए मेकर्स ने फैंस को एक तोहफा दिया है। बहुत जल्द हैरी पॉटर पर एक टीवी सीरीज बनकर तैयार होने वाली है। एक बार फिर हैरी पॉटर अपनी जादूई छड़ी से जादू बिखेरते हुए नजर आने वाला है। एचबीओ मैक्स इस टीवी सीरीज को बना रहा है। जिसका टीजर सामने आया है।

विज्ञापन

लेखिका जेके रोलिंग द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध फंतासी उपन्यास श्रृंखला हैरी पॉटर अब बहुत जल्द एक टीवी सीरीज बनने जा रही है। अत्यधिक रोमांचक अपडेट की घोषणा निर्माताओं द्वारा 12 अप्रैल को वार्नर ब्रदर्स और डिस्कवरी की प्रेस और निवेशकों के लिए प्रस्तुति के दौरान की गई थी। रही सही कसर अब टीजर ने पूरी कर दी। एचबीओ ने एक विशेष टीजर जारी करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग लगा दी। नए अपडेट ने दुनिया भर में हैरी पॉटर और विजार्डिंग वर्ल्ड के प्रशंसकों को पूरी तरह से उत्साहित कर दिया है।

हैरी पॉटर
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर हैरी पॉटर टीवी श्रृंखला के विशेष टीजर जारी किया है। उन्होंने हैरी पॉटर से जुड़ी उन कयासों पर विराम लगाने का काम किया जो इसकी टीवी सीरीज को लेकर लगाए जा रहे थे। पिछले काफी दिनों से हैरी पॉटर की टीवी सीरीज को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। एचबीओ के सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'आपका हॉगवर्ट्स पत्र यहां है। मैक्स ने पहली बार #HarryPotter स्क्रिप्टेड टेलीविजन सीरीज का आदेश दिया है, जो प्रतिष्ठित किताबों का एक वफादार अनुकूलन है।

विज्ञापन

डिस्कवरी टीम ने खुलासा किया कि यह एक दशक लंबी सीरीज होगी। उन्होंने कहा कि हम दर्शकों को हॉगवर्ट्स को एक नए तरीके से खोजने का अवसर देने के लिए खुश हैं। हैरी पॉटर एक सांस्कृतिक घटना है और यह स्पष्ट है कि विजार्डिंग वर्ल्ड के लिए एक स्थायी प्यार और प्यास है। एचबीओ और एचबीओ मैक्स के सीईओ केसी ब्लोयस ने कहा, 'यह नई मैक्स ओरिजिनल सीरीज उन प्रतिष्ठित किताबों में से प्रत्येक में गहरी डुबकी लगाएगी, जिनका प्रशंसकों ने इन सभी वर्षों में आनंद लेना जारी रखा है।'

यह भी पढ़ें: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म का टीजर जारी, मिलेगी म्यूजिक-डांस और कॉमेडी की जबरदस्त डोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें