फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरी पॉटर: किस दिन खुलेगा रोमांच की दुनिया का रास्ता? जानें कब रिलीज होंगे पूरे आठ एपिसोड; देखें पूरी लिस्ट

Mon, 16 Nov 2026 02:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  •  हैरी पॉटर सीरीज जल्द ही टीवी पर प्रीमियर होने जा रही है। 
  •  यह सीरीज हर हफ्ते प्रसारित की जाएगी। 
  •  पढ़िए कितने होंगे एपिसोड और कौन सी होगी कहानी?

 
विज्ञापन
हैरी पॉटर - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैरी पॉटर के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।  नई हैरी पॉटर सीरीज का प्रीमियर इस साल क्रिसमस के खास अवसर पर होने जा रहा है। यह प्रसारण एचबीओ पर किया जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने सीरीज का पहला क्लिप भी रिलीज किया था। 

हैरी पॉटर सीरीज में क्या होगा खास? 

विज्ञापन

हैरी पॉटर क्रिसमस 2026 को स्क्रीन पर वापसी करेगा। एचबीओ की नई आठ-एपिसोड वाली टेलीविजन सीरीज का प्रीमियर कथित तौर पर 25 दिसंबर को होगा, जिसके बाद इसे साप्ताहिक रूप से प्रसारित किया जाएगा। इन एपिसोड्स में हैरी के हॉगवर्ट्स के पहले वर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। इसके बाज वेलेंटाइन 2027 तक इसका अंत कर दिया जाएगा। हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन नामक पहले सीजन में हैरी की यात्रा की शुरुआत दिखाई जाएगी।

Trending Videos

हैरी पॉटर टीवी सीरीज - फोटो : X

सीरीज के बारे में 
हैरी पॉटर की इस टेलीवीजन सीरीज में डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी पॉटर की भूमिका निभाएंगे, अरेबेला स्टैंटन हर्मियोनी ग्रेंजर का किरदार निभाएंगी और एलास्टेयर स्टाउट रॉन वीस्ली की भूमिका में नजर आएंगे। एचबीओ और एचबीओ मैक्स की इस सीरीज के शो-रनर फ्रांसेस्का गार्डिनर और जॉन ब्राउन हैं। हैरी पॉटर के दूसरे सीजन की शूटिंग UK में शुरू हो चुकी है। भारत में 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन

हैरी पॉटर - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter

सीरीज की पहली क्लिप आई सामने
हैरी पॉटर की पहली क्लिप में एक दावत और हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर नजर आते हैं। HBO सीरीज के आधिकारिक अकाउंट ने पहला क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'हॉगवर्ट्स में आपका स्वागत है! यहां नई HBO ओरिजिनल सीरीज 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन' का एक एक्सक्लूसिव क्लिप है, जो क्रिसमस के दिन HBO मैक्स पर रिलीज होगी। यह क्लिप सॉर्टिंग हैट सेरेमनी के बाद का है, जिसमें छात्रों को उनके अलग-अलग हाउस में बांटा जाता है। नए और पुराने सभी छात्र मेज पर हाथ पीटते हुए डंबलडोर! डंबलडोर! के नारे लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें