हैरी पॉटर टीवी सीरीज की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter
फिल्म हैरी पॉटर के एक्टर्स भी फैंस को याद आए
एक तरफ ‘हैरी पॉटर’ के फैंस खुश हैं, वहीं कुछ लोगों को सीरीज के रूप में इसे लाने का फायदा सही नहीं लगा। वह पुराने ही एक्टर्स को हैरी पाॅटर की बेस्ट कास्ट बनाते हैं।
- एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ओरिजिनल की बराबरी कोई नहीं कर सकता। कोई नहीं। कभी नहीं।’
- इसी तरह एक अन्य यूजर ने रीमेक को गलत बताया। वह लिखते हैं, ‘मुझे यह समझ नहीं आता कि उस चीज को रीमेक करने का क्या मतलब है जिसने पहले ही इतिहास रच दिया है। इसके बजाय, दूसरे किरदारों की कहानी बनाइए। ओरिजिनल किरदारों ने हमारा दिल जीत लिया है। मैं हैग्रिड या पिटन को किसी और चेहरे में नहीं देख सकता। यह वैसा नहीं रहेगा, यहां तक कि भावनात्मक रूप से भी नहीं।’
- आखिर में एक फैन ने कहा, ‘हैरी पॉटर तो बस एक ही है, वो है डैनियल रैडक्लिफ।’
यूजर्स ने ट्रेलर और सीरीज को ट्रोल भी किया
कुछ फैंस ने सीरीज ‘हैरी पॉटर’ का ट्रेलर देखकर इसे ट्रोल भी किया है। वह इसे देखकर काफी निराश हैं।
- एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी नया नहीं है। यह सब बस पैसे और लालच के चक्कर में किया जा रहा है।’
- एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘माफ कीजिए लेकिन यह कास्टिंग मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। स्नेप का अजीब हेयरस्टाइल? मुझे यह वाइब बिल्कुल भी समझ नहीं आ रही। हैग्रिड भी कुछ अजीब लग रहे हैं, उनमें वह अपनापन और दमदार मौजूदगी कहां है? और मैलफॉय तो बिल्कुल ही गलत लग रहे हैं, उनमें वह तेज-तर्रार और घमंडी अंदाज कहां है? यह कोई नफरत नहीं है, मैं बस उलझन में हूं।’
- एक यूजर तो बहुत निराश है। वह कमेंट करता है, ‘मैं इतना निराश क्यों हूं। मेरा तो बस मन कर रहा है कि ट्रेलर को म्यूट कर दूं और उसकी जगह ओरिजिनल म्यूजिक चला लूं।’
कब रिलीज होगी सीरीज?
मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही बताया है कि 'हैरी पॉटर' सीरीज कब रिलीज होगी। यह सीरीज इस साल के आखिर में फैंस को देखने को मिलेगी। क्रिसमस के मौके पर इसको रिलीज किया जाएगा।