फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरी पॉटर फेम हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हैरी पॉटर फेम हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में निधन
  • अभिनेता डैमियन लुइस ने दी पत्नी के निधन की जानकारी
  • पीकी ब्लाइंडर्स और हैरी पॉटर फिल्म से बटोरी थी सुर्खियां
विज्ञापन
हेलेन मेकक्रोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'पीकी ब्लाइंडर्स' और 'हैरी पॉटर' सीरीज का हिस्सा रहीं हेलन मेकक्रोरी हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। उनके पति और अभिनेता डैमियन लुइस ने इस बात की जानकारी दी। उनके निधन की खबर ने फैंस को काफी दुखी कर दिया है। हर कोई हेलेन के निधन पर शोक जता रहा है।
विज्ञापन


डैमियन ने बताया कि इस घटना ने उनका दिल तोड़ दिया है। हेलेन एक खूबसूरत और सच्ची महिला थीं। उन्होंने अपनी पत्नी के निधन की खबर बताते हुए लिखा, 'मुझे ये बताते हुए अत्यंत पीड़ा हो रही है कि कैंसर से एक हीरो की तरह लड़ने वाली खूबसूरत हेलेन ने घर पर अपनी आखिरी सांस ली। वो अंतिम समय में वो अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरी रहीं।




आगे उन्होंने लिखा, 'हेलेन का वैसे ही निधन हुआ जैसा उसने जीवन जिया था, बिल्कुल निडर। भगवान हमने उसे बहुत प्यार किया और हम खुशकिस्मत थे कि वो हमारे जीवन में थी। वो एक चमचमाता सितारा थी। चली जाओ प्यारी उन हवाओं में और तुम्हारा धन्यवाद'।मेकक्रोरी ने होमलैंड फेम अभिनेता लुइस से साल 2007 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


हैरी पॉटर किताब की लेखिका जेके रोलिंग ने भी हेलेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। जेके ने लिखा, 'ये दिल तोड़ देने वाली खबर है'। हेलेन को कई फिल्मों में काफी पसंद किया गया था। हॉलीवुड की फिल्म हैरी पॉटर में उन्होंने नारसिसा मैलफॉय का किरदार निभाया था। उनका किरदार फिल्म में ग्रे शेड का था और उन्हें काफी पसंद किया गया था। हेलेन का इस तरह चले जाना उनके परिवार के साथ साथ हॉलीवुड जगत के लिए भी एक बड़ा नुकसान हैं। हेलेन को उनके चाहने वाले कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें