फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल जैक्सन ने म्यूजिक-डांस से बदली दुनिया, मौत ने भी सबको रुलाया!

Tue, 29 Aug 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
file pic - फोटो : Billboard
विज्ञापन
'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन को गुजरे भले ही कई साल बीत चुके हों, पर न तो उनकी पॉपुलैरिटी पर कोई असर पड़ा। न ही उनके दीवानों में कोई कमीं आई। हालांकि अब भी कई ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। बता दें कि आज ही के दिन 1958 में अमेरिका के इंडियाना में माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था। उन्होंने 50 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़ दी, पर अगर वो होते तो अबतक सिर्फ 59 साल के होते।  माइकल जैक्सन के बारे में खास बातों के साथ ही हर स्लाइड में उनके अनूठे ट्रैक्स सुनें...
विज्ञापन


'किंग ऑफ पॉप' यानि माइकल जैक्सन

दुनिया में कुछ रॉकस्टार होते हैं। कुछ पॉप स्टार होते हैं। पर माइकल जैक्सन इकलौता ही हुआ। जी हां, 'किंग ऑफ पॉप' यानि माइकल जैक्सन। वो शख्स, जिसने अपने म्यूजिक और डांसिंग स्टाइल के दम पर सबसे अलग पहचान बनाई। जिसने करोड़ों दिलों पर राज किया।  माइकल जैक्सन ऐसी शख्सियत रहें, जिन्होंने हमेशा सुर्खियां बटोरी। चाहे वो अच्छी बातों के लिए हों या बुरी बातों के लिए। 

सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने वाले सिंगर

माइकल जैक्सन के नाम 40 बिलबोर्ड अवॉर्ड आए। उन्होंने 13 ग्रैमी अवॉर्ड झटके, तो 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स के साथ ही 23 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई। माइकल जैक्सन अबतक सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने वाले सिंगर बने हुए हैं। 


 

ट्रेडमार्क 'मूनलाइट' स्टाइल

माइकल जैक्सन अपने ट्रेडमार्क 'मूनलाइट' स्टाइल के साथ जब भी स्टेज पर आए, उन्होंने जब भी अपने पूरे मूड में डांस किया। ऐसा लगा, मानो हम बिना हड्डियों के कोई शरीर देख रहे हों। उनके अनूठे डांसिंग स्टाइल और बेहद हाई पिच पर गाए गाने लोगों को दूसरी ही दुनिया में पहुंचा दिया करते थे। उनके जन्मदिन पर हम कुछ गाने आपके साथ साझा कर रहे हैं, आप भी माइकल की दुनिया में खो जाएं...



 
विज्ञापन

'ब्लैक एंड व्हाइट' 

माइकल जैक्सन का 'ब्लैक एंड व्हाइट' गाना भी खासा चर्चित रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें