टीजर में क्या है खास ?
हैना मोंटाना के इस प्रीमियर का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इसमें एक कार दिखाई दे रही है जो स्टेज 9 की तरफ जा रही है। यह वही स्टूडियो है जहां हैना मोंटाना शूट होता था। इस कार की नंबर प्लेट पर HM-20 लिखा हुआ था। कार में माईली के काले रंग के बूट नजर आते हैं। इसके बाद इसकी डीटेल्स का अनांउसमेंट होता है।
माईली ने कहा शो मेरे लिए खास
इस इवेंट के बारे में मीडिया से बात करते हुए माईली साइरस ने इस शो के लेकर अपनी भावनाएं साझा की। उन्होंने कहा, 'यह शो मेरे लिए काफी मायने रखता है। मेरे जीवन में जो कभी एक शो की तरह शुरू हुआ था उसने मुझे कई अनुभव दिए। वैसे ही फैंस भी इससे जुड़े रहे। मैं इस कनेक्शन के लिए दर्शकों का धन्यवाद करती हूं। यह जश्न एक तरीका है मेरा फैंस को धन्यवाद कहने का।'
कुछ दिन पहले किया था हैना मोंटाना का जिक्र
माईली सायरस ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर हैना मोंटाना से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें वे हैना मोंटाना के सेट पर दिखाई दे रही थीं। सिंगर ने इस पुरानी फोटो को कैप्शन दिया था- 'पुरानी यादों से गुजर रही हूं। यहां से मेरी कई यादें जुड़ी हैं'। पोस्ट पर माईली के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।