2027 ग्रैमी नॉमिनेशन सामने आ गए हैं। ब्रिटिश सिंगर रे 11 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे हैं, जबकि स्पेनिश सिंगर रोसालिय 9 नॉमिनेशन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, ब्रूनो मार्स और फीबी ब्रिजर्स जैसी कई बड़ी हस्तियों ने भी म्यूजिक अवार्ड्स के इस 69वें संस्करण की लिस्ट में जगह बनाई है।
रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोमवार, 16 नवंबर को 12 क्षेत्रों और 100 श्रेणियों में इन नॉमिनेशन की घोषणा की।
कितने सदस्य डालेंगे वोट?
2027 ग्रैमी अवार्ड्स में 31 अगस्त 2025 और 28 अगस्त 2026 के बीच रिलीज हुए संगीत शामिल हैं। रिकॉर्डिंग अकादमी के लगभग 16000 वोटिंग सदस्य 10 दिसंबर 2026 और 7 जनवरी 2027 के बीच अपने वोट डालेंगे।
टेलर स्विफ्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@Taylor Swift
टेलर स्विफ्ट ने रचा इतिहास
ग्रैमी अवार्ड्स 2027 के लिए सोमवार को 'द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल' को 'एल्बम ऑफ द ईयर' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिलने के साथ ही, सिंगर टेलर स्विफ्ट ने लगातार इस कैटेगरी में नॉमिनेट होने का रिकॉर्ड बनाया है। टेलर स्विफ्ट इतिहास की दूसरी ऐसी आर्टिस्ट बन गई हैं जिन्हें लगातार पांच स्टूडियो एल्बम के लिए यह नॉमिनेशन मिला है। उनसे पहले केंड्रिक लैमर को भी यह उपलब्धि मिल चुकी है, हालांकि वे कभी यह अवार्ड नहीं जीत पाए हैं।
यहां देखें कुछ कलाकारों की लिस्ट
1. रिकॉर्ड ऑफ द ईयर
- मैन आई नीड, ओलिविया डीन
- चूजिन टेक्सास, एला लैंगली
- आई जस्ट माइट, ब्रूनो मार्स
- एंथोनी मैसिनो, चार्ल्स मोनिज और गेब्रियल रोथ
- वेयर इज माय हस्बैंड!, रे
एल्बम ऑफ द ईयर
- लॉस्ट वीकेंड, फोबे ब्रिजर्स
- द आर्ट ऑफ लविंग, ओलिविया डीन
- डैंडेलियन, एला लैंगली
- द रोमांटिक, ब्रूनो मार्स
- दिस म्यूजिक मे कंटेन होप., रे