फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैमी-विजेता गायक बेट्टी राइट का 66 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Mon, 11 May 2020 12:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेट्टी राइट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ग्रैमी-विजेता गायक और संगीतकार बेट्टी राइट का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें "क्लीन अप वुमन" और "व्हेयर इज द लव" के लिए जाना जाता है। मीडिया की मानें तो राइट का रविवार को मियामी में उनके घर पर ही निधन हुआ। एस-कर्व रिकॉर्ड्स के स्टीव ग्रीनबर्ग ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि राइट को कैंसर था।

विज्ञापन


याद दिला दें कि राइट को पहली सफलता 1971 की "क्लीन अप वुमन" से मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब यह गीत रिकॉर्ड किया गया तब राइट सिर्फ 17 साल की थीं। यह गीत बिलबोर्ड आर एंड बी और पॉप चार्ट दोनों पर शीर्ष 10 में शामिल हुआ था।

सात भाई-बहनों में से सबसे छोटी राइट का जन्म 1953 में मियामी में बेसी रेजिना नॉरिस के घर हुआ था। कई कलाकार राइट के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। जॉन लीजेंड ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया कि, 'राइट हमेशा से युवा कलाकारों से बहुत प्यार करती थीं। हमेशा काम में लगी रहीं, वह बहुत याद आएंगी।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का 87 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया था।  रिचर्ड का करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था। उन्हें "टुट्टी फ्रूटी (Tutti Frutti)" और "लॉन्ग टॉल सैली (Long Tall Sally)" के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें- मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का 87 साल की उम्र में कैंसर से निधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें