फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर संगीतकार मैल्कम जॉन रेबनेक का निधन, मिल चुका है 6 बार ग्रैमी अवार्ड

Sat, 08 Jun 2019 08:13 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Malcolm John Rebennack - फोटो : social media
विज्ञापन
अपने गानों और म्यूजिक से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर संगीतकार मैल्कम जॉन रेबनेक का निधन को गया है। वह 77 साल के थे। उन्हें 6 बार ग्रैमी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। मैल्कम जॉन रेबनेक को डॉ. जॉन के नाम से भी जाना जाता था। गौरतलब है कि मैल्कम जॉन रेबनेक संगीत में रुचि रखने परिवार से थे। उनके परिवार में कई सदस्य को संगीत में काफी दिलचस्पी रही है।
विज्ञापन


मैल्कम जॉन रेबनेक के निधन की खबर परिवार वालों ने उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। उनके परिवार के अनुसार बीती 6 जून को उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ। मैल्कम जॉन रेबनेक ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत एक पियानो वादक के रूप में की थी। खबरों की मानें तो साल 1968 में उन्हें अपनी पहली एलबम रिलीज की थी। 



अपनी पहली एलबम से ही मैल्कम जॉन रेबनेक ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और गानों में अपना संगीत दिया। उन्हें पहली बार साल 1989 में ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद मैल्कम जॉन रेबनेक को 1992, 1996, 2000, 2008 और 2013 में भी ये अवार्ड दिया गया। मैल्कम जॉन रेबनेक ने Top Chef , The Last Waltz और Blues Brothers 2000 जैसी कई फिल्मों में काम भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें