फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोल्डफिंगर' अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का निधन

Mon, 06 Apr 2020 11:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑनर ब्लैकमैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन (Honor Blackman) ने  इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 94 वर्षीय ब्लैकमैन ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया है, हालांकि उनके सुपरहिट किरदारों में फिल्म गोल्डफिंगर और टीवी शो एवेंजर्स का बड़ा हिस्सा  शामिल है।

विज्ञापन


अंग्रजी अखबार द गार्जियन ने ब्लैकमैन के निधन की खबर की पुष्टि की है। अखबार से बातचीत में अभिनेत्री के परिवार ने कहा, 'ब्लैकमैन सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक अच्छी मां और दादी भी थीं। उनकी आवाज में एक जादू था और वो अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी थीं। उन्होंने सिनेमा की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया था। वो हम सभी के बीच हमेशा जिंदा रहेंगी।' 
 

ब्लैकमैन के निधन के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ हॉलीवुड के सितारे भी उनको याद कर रह हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें