वहीं क्रिश्चियन बेल को 'वाइस' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर की कैटेगरी में ओलिविया कोलमैन को 'The Favourite' के लिए अवॉर्ड मिला है।
डैरेन क्रिस ने बेस्ट एक्टर (लिमिटेड सीरीज) द एसेसिनेशन ऑफ जियानी वर्सेज:अमेरिकन क्राइम स्टोरी के लिए अपना पहला गोल्डन अवॉर्ड जीता है। ड्रामा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में ग्लेन क्लोज को अवॉर्ड मिला है। बेस्ट एक्टर इन ए सपॉर्टिंग रोल में महैरशाला अली को ग्रीन बुक के लिए अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सपॉर्टिंग रोल इन एनी मोशन पिक्चर में रेजिना किंग को इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक के लिए अवॉर्ड मिला है।
अब तक के विनर्स की लिस्ट
बेस्ट एक्ट्रेस इन ए मोशन पिक्चर- म्यूजिकल-कॉमेडी
ओलिविया कोलमैन(द फेवरिट)
बेस्ट एक्ट्रेस इन ए मोशन पिक्चर-ड्रामा
ग्लेन क्लोज (द वाइफ)
बेस्ट एक्टर इन ए मोशन पिक्चर- म्यूजिकल-कॉमेडी
क्रिश्चियन बेल(वाइस)
बेस्ट एक्टर इन ए टेलीविजन सीरीज-म्यूजिकल/कॉमेडी
माइकल डगलस (द कोमिनस्कॉय मेथड)
बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लिमिटेड सीरीज/मोशन पिक्चर मेड फॉर टीवी
पैट्रिसिया आर्क्वेटे(एस्केप ऑफ डैनेमोरा)
बेस्ट डायरेक्टर- मोशन पिक्चर
अल्फांसो क्यूरों (रोमा)